जमशेदपुर: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर किये गए टिप्पणी के खिलाफ पुरे देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय अनशन पर टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की. इस टिप्पणी को कांग्रेस ने अभद्र और नारी का अपमान करार दिया है.
गौरतलब हो कि विगत दिनों पालघर में हुए साधुओं के हत्या के बाद ये मामला तुल पकड़ता गया और इसी के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर टिप्पणी की गई. इसके बाद देश भर से कांग्रेसजनों ने टिप्पणीकर्ता पर एप.आई.आर दर्ज करवाया और उसकी गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई.
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर देश भर में सोमवार को सभी कांग्रेस के नेतागण अपने घर में ही एक दिवसीय अनशन पर बैठे. जमशेदपुर में कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां, प्रदेश प्रतिनिधि पी.एन.झा, जिला उपाध्यक्ष आनंदमय पात्रो, धर्मेन्द्र सोनकर, उषा यादव समेत कई पदाधिकारी अनशन पर रहे, सभी ने एक स्वर में टिप्पणीकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की.
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर महिला अध्यक्ष उषा सिंह ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की फोटो के सामने सोनारी स्थित अपने आवास पर एक दिवसीय अनशन किया.