उत्तराखंड: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
यह मामला उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र नई बस्ती मोहल्ले का है. पति ने अपनी पत्नी को गृह कलेश के चलते लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी वही पड़ोस में रहने वालों ने बताया कि दोनों के बीच काफी अनबन के चलते लड़ाई झगड़े होते रहते थे आरोपी की ये दूसरी पत्नी थी.

