BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हैदराबाद और संभल में हुई बलात्कार और हत्या की घटनाओं से मैं काफी दुखी हूं : प्रियंका

by bnnbharat.com
December 1, 2019
in समाचार
हैदराबाद और संभल में हुई बलात्कार और हत्या की घटनाओं से मैं काफी दुखी हूं : प्रियंका

हैदराबाद और संभल में हुई बलात्कार और हत्या की घटनाओं से मैं काफी दुखी हूं : प्रियंका

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हैदराबाद में एक युवती और उत्तर प्रदेश के संभल में एक किशोरी के साथ हुए बलात्कार के बाद हत्या की निर्मम घटनाओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आक्रोश व्यक्त किया.

उन्होंने कहा, ‘अब बात करने का नहीं बल्कि सख्त कदम उठाने का वक्त है’. अपने ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए प्रियंका ने कहा, हैदराबाद और संभल में हुई बलात्कार और हत्या की घटनाओं से मैं काफी दुखी हूं.

अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा कि समाज में हो रही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब हमें बोलने से ज्यादा कुछ करना होगा. गौरतलब है कि तेलंगाना के शादनगर में एक महिला डॉक्टर की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला 28 नंवबर को सामने आया.

जानकारी के अनुसार महिला का पहले यौन उत्पीड़न किया गया था और उसके बाद उसे जला दिया गया. खबरों के मुताबिक डॉक्टर का स्कूटर खराब हो गया था, जिसके बाद उन्होंने उसे शमशाबाद में पार्क कर दिया था. वहीं संभल में 21 नंवबर को पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी का बलात्कार कर उसे जला दिया था.

इसके बाद किशोरी को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 30 नवंबर को उसकी मौत हो गई.

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमें अपने सोचने के तरीके को बदलना होगा, हिंसा को नकारना होगा, महिलाओं को रोजाना जिस नृशंसता का सामना करना पड़ता है, उन घृणित तरीकों को स्वीकार करने से मना करना होगा’.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो के नेता क्यों नहीं बताते आदिवासियों के लिए उन्होंने क्या कियाः रघुवर दास

Next Post

लक्ष्मण गिलुआ के लिए है कठिन डगर, त्रिकोणीय संघर्ष की है संभावना

Next Post
लक्ष्मण गिलुआ के लिए है कठिन डगर, त्रिकोणीय संघर्ष की है संभावना

लक्ष्मण गिलुआ के लिए है कठिन डगर, त्रिकोणीय संघर्ष की है संभावना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d