BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हनुमान के व्यक्तित्व के लिए मैं बहुत दुबला था, प्रोडूसर ने मेरी आर्थिक मदद की: विक्रम मस्तल

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in समाचार
हनुमान के व्यक्तित्व के लिए मैं बहुत दुबला था, प्रोडूसर ने मेरी आर्थिक मदद की: विक्रम मस्तल
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आनंद सागर की रामायण को एक बार फिर से दंगल चैनल पर दिखाया जा रहा है, जिसमें आने वाले एपिसोड्स में राम भक्त हनुमान की एंट्री होगी और राम और हनुमान के अटूट अलौकिक रिश्ते को दिखाया जायेगा.

हनुमान का किरदार हिन्दू शास्त्रों में बहुत महत्वपूर्ण है और सीरियल रामायण में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले इस किरदार को निभाया है अभिनेता विक्रम मस्तल ने उन्हें ये किरदार बड़े ही संजोग से मिला था.

कैसे मिला था विक्रम को ये किरदार और हनुमान बनने के लिए उन्होंने क्या तैयारी की थी ?

इस पर उन्होंने बताया ” मैं आनंद सागर के ऑफिस गया था जहां पर रामायण के ऑडिशंस चल रहे थे. मैंने सोचा मेघनाद के किरदार का ऑडिशन दे दूं. वहां पर कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा कोई भी स्क्रिप्ट लेकर ऑडिशन दे दो और जो स्क्रिप्ट पढ़कर मैंने डायलाग बोले वो हनुमान के थे..चैनल और प्रोडक्शन टीम को मेरा ऑडिशन इतना पसंद आया की उन्होंने मुझे हनुमान का रोल ऑफर कर दिया, लेकिन मुझे अपने दुबले शरीर को लेकर यकीन नहीं था कि मैं हनुमान का रोल कर पाऊंगा की नहीं?

उस वक्त राकेश जैन और शाहब शम्शी ने कहा की मेरा ट्रैक 6 महीने बाद आएगा तब तक मुझे अपनी बॉडी बनानी चाहिए. चूंकि उस वक्त मैं इंडस्ट्री मैं नया था.. ना तो मेरे पास जिम जाने के पैसे थे और ना ही बॉडी बनाने के लिए सप्लीमेंट्स खरीदने के.. उस वक्त आनंद जी ने खुद मुझे बीस हजार रुपए हर महीने कसरत और सप्लीमेंट्स खरीदने के लिए दिए. ”

तो आखिर कैसे रामायण के प्रोडूसर ने हनुमान के किरदार मैं विक्रम को तैयार किया?

इस पर उन्होंने बताया,” आनंद जी ने ये सुनिश्चित किया की मैं 6 महीने में हनुमान जैसा दिखने लगूं. उनका प्रोत्साहन और अपने काम के लिए उनकी लगन ने मुझे भी बॉडी बनाने के लिए प्रेरित किया और हनुमान का किरदार करने के लिए मेरा वजन 76 किलो से 101 किलो हो गया.”

आनंद सागर की रामायण एक बार फिर से लाखों लोगों का मनोरंजन कर रही है. हनुमान का अध्याय रामायण में काफी रोचक है. हनुमान श्री राम के सबसे बड़े भक्त थे.. जिन्होंने रावण के साथ युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी.

रामायण -कथा वचनों और आदर्शो की को आप हर शाम देख सकते है 7 .30 बजे और पुनः प्रसारण सुबह 9 .30 बजे ..सिर्फ दंगल टीवी पर.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिता की सालभर की कमाई खर्च कर खरीदा था अमेरिका का टिकट: सुंदर पिचाई

Next Post

होम क्वारंटाइन में युवक की मौत, सर्दी-बुखार से पीड़ित था मृतक

Next Post
होम क्वारंटाइन में युवक की मौत, सर्दी-बुखार से पीड़ित था मृतक

होम क्वारंटाइन में युवक की मौत, सर्दी-बुखार से पीड़ित था मृतक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d