BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अध्ययन सुमन:-‘अगर मैं मर गया हूं तो क्या ये भूत बात कर रहा है?’

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
अध्ययन सुमन:-‘अगर मैं मर गया हूं तो क्या ये भूत बात कर रहा है?’
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर और सिंगर अध्ययन सुमन (adhyayan suman) ने आखिरकार अपने सुसाइड की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले उनके पिता और एक्टर शेखर सुमन (shekhar suman) ने बेटे की आत्महत्या की झूठी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही थी. अब अध्‍ययन सुमन (adhyayan suman suicide news) ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी मौत की गलत खबरों को शर्मनाक बताया और कहा कि वह और उनका पूरा परिवार अभी तक सदमे में हैं. जैसे ही उनकी मां तक यह बात पहुंची वह सुनकर हैरान थीं.

अध्ययन सुमन ने कहा- ‘मेरी मां तक जैसे ही यह खबर पहुंची उन्हें गहरा सदमा लगा.उन्होंने मुझे कॉल करना शुरू कर दिया, लेकिन मैं जवाब नहीं दे सका, क्योंकि मैं उस वक्त एक मीटिंग में था.’ दरअसल, इसी हफ्ते एक न्यूज चैनल ने गलती से अध्ययन सुमन के सुसाइड की खबर चला दी, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा- ‘भाई, अगर मैंने सुसाइड कर लिया है तो ये मेरा भूत खड़ा बात कर रहा है आपसे शायद. भाई ये बहुत शर्मनाक बात है.’

मौत की झूठी खबर फैलने के बाद मची उथल-पुथल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा- ‘मैं एक मीटिंग में था, जब लोगों ने मुझे कॉल करना शुरू किया. मैंने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद लोग परेशान हो गए. यहां तक की जब मेरी मां ने फोन किया, तो मैं उनका भी कॉल रिसीव नहीं कर सका. बहुत ही सामान्य सी बात है कि वह बहुत परेशान हो गई थीं. यह गलत है.’

वह आगे कहते हैं- ‘यह सुनना की आपके बच्चे की मौत हो गई है. बहुत अजीब है. इस तरह की खबरें आखिर क्यूं फैलाना. आपने मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों लिखीं. मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं और बहुत मेहनत कर रहा हूं. मुझे सुसाइड करने की जरूरत नहीं है. मैं नहीं चाहता कि कोई भी सुसाइड से मरे. आप किसी के बारे में ऐसी खबरें कैसे फैला सकते हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान रैली के मंच पर दिखा लक्खा सिधाना, 1 लाख का है इनाम

Next Post

रिलीज हुआ Dasvi का पोस्टर, इंटरनेट मचा धमाल

Next Post
रिलीज हुआ Dasvi का पोस्टर, इंटरनेट मचा धमाल

रिलीज हुआ Dasvi का पोस्टर, इंटरनेट मचा धमाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d