रांची: 15 सितंबर से बोल इलेक्ट्रिकल सप्लाई एरिया रांची के विद्युत कर्मियों का एरियर और माहवारी भुगतान नहीं हुआ तो हड़ताल पर जाना तय है. उक्त बातें आज कुसाई कॉलोनी में आयोजित टाटीसिल्वे कांगड़ा शैली बुंडू तमाड़ के विद्युत कर्मियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कही.
उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के सभी एरिया बोर्ड ट्रांसमिशन जोन में हालात ऐसे बने हुए हैं जहां 2017 से कार्य कर रहे विद्युत कर्मियों को एरियर और माहवारी का सही तरीके से भुगतान नहीं हो पा रहा है.
इसी को देखते हुए हमने इसकी शुरुआत इलेक्ट्रिकल सप्लाई एरिया रांची से शुरू की है जिसके तहत रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी के विद्युत कर्मी जो लगभग 14 सौ की संख्या में आते हैं.
इसी तरह सभी एरिया बोर्ड एवं ट्रांसमिशन जोन में एक एक एरिया बोर्ड में आन्दोलन किया जाएगा ताकि विद्युत कर्मियों का बकाया राशि का भुगतान हो सके.

