BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्‍चा बार-बार अगर खाने को कहे तो हो सकता है डायबिटीक

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in समाचार
बच्‍चा बार-बार अगर खाने को कहे तो हो सकता है डायबिटीक
Share on FacebookShare on Twitter

बीमारी कभी उम्र की मोहताज नहीं होती. बड़े हो या बच्चे कोई भी किसी भी उम्र में रोग का शिकार हो सकते है. भारत में करीब 10 फीसदी बच्‍चे डायबिटीज (Diabetes) के मुहाने पर खड़े हैं. ऐसे में समय रहते बच्‍चों में कुछ लक्षणों (Diabetes Symptoms in Children ) को पहचान लें वर्ना देर हो जाएगी. अगर आपका बच्‍चा एक ही रट लगाए रहता है कि भूख लगी है, भूख लगी है, या फिर बार-बार प्‍यास लगने की शिकायत करता है तो उसे खाना और पानी के साथ डॉक्‍टर के सलाह की जरूरत है. आपके बच्‍चे को डायबिटीज (Diabetes) हो सकता है. आइए जानें उन लक्षणों को जो बच्‍चों में डायबिटीज (Diabetes) को इंगित करते हैं.

बार-बार भूख लगनाः अगर आपके बच्‍चे को बार-बार भूख लगती है तो सतरुक हो जाएं. सामान्‍य से ज्‍यादा भूख महसूस होना खतरनाक है. इस लक्षण को नजरंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है.इस तरह के बच्‍चों में डायबिटीज (Diabetes) हो सकता है. ऐसे बच्‍चे जो कुछ भी खाते हैं वह ऊर्जा में बदल नहीं पाता है और उनको ज्यादा भूख लगने लगती है.

बच्‍चे का वजन कम हो जानाः अच्‍छी डाइट के बावजूद आपके बच्‍चे का वजन नहीं बढ़ रहा तो उसे डायबिटिक होने का खतरा है. हालांकि ऐसे लक्षण हाइपो थायराड में भी दिखता है फिर भी इसे आप इग्‍नोर न करें और डॉक्‍टर से सलाह लें.

स्वभाव में बदलाव व घाव का जल्दी न भरनाः डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित बच्चों का मूड अचानक से परिवर्तित होने लगता है. चिड़चिड़ापन या उदासीपन महसूस करने लगते हैं. बच्‍चे के शरीर के घाव अगर जल्दी नहीं भर रहे हों या फिर बार-बार हो रहे हों तो भी सतर्क हो जाएं. यह भी डायबिटीज (Diabetes) के लक्षणों में से एक है.

बार-बार पानी पीनाः बार-बार भूख लगने की शिकायत के साथ ही बच्‍चे को अगर ज्‍यादा प्‍यास लगती है तो यह भी डायबिटीज (Diabetes) का एक लक्षण हो सकता है. ज्यादा प्यास लगना (Excessive Thirst) शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने की निशानी है.

बार-बार पेशाब लगनाः डायबिटीज (Diabetes) की वजह से बच्चा बहुत पानी पीने लगता है तो पेशाब भी बार-बार करेगा. हालांकि इसको लेकर परेशान ना हों क्योंकि हो सकता है कि ये शुरूआती लक्षण हो लेकिन अगर ये लक्षण नजर आएं तो सतर्क हो जाएं.
थकावट महसूस होनाः डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित बच्‍चे जल्‍दी थक जाते हैं. अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा थकावट महसूस करे तो उसमें इंसुलिन की कमी हो सकती है. इसके चलते उसके शरीर को ऊर्जा मिल नहीं पाती है और उसे थकावट महसूस होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक की दौड़ में 24 प्रत्याशी, आवंटित किए गए चुनाव चिन्ह

Next Post

‘मृतक’ वापस लौटा, पत्नी बोली- पुलिस ने जबरन दे दी थी दूसरी लाश

Next Post
‘मृतक’ वापस लौटा, पत्नी बोली- पुलिस ने जबरन दे दी थी दूसरी लाश

'मृतक' वापस लौटा, पत्नी बोली- पुलिस ने जबरन दे दी थी दूसरी लाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d