BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका ने साथ रहने की जिद की तो प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
प्रेमिका ने साथ रहने की जिद की तो प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सोनाहातू थाना ने प्रेम प्रसंग में सीता कुमारी की हत्या का खुलासा किया है. सीता कुमारी की हत्या उसके ही प्रेमी शुभम सिंह मुंडा ने कर दी. कुछ दिनों पहले सोनाहातू थाना को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी, जिसका पता लगाने के लिए पुलिस ने शव के फोटो को वायरल कर किया. उसके घरवालों का पता लगाने का प्रयास किया.

जब घर वालों को इस बात जानकारी मिली तब उन्होंने पुलिस के सामने सीता की शुभम मुंडा के साथ रहने की बात पुलिस को बताई. इसके आधार पर पुलिस ने शुभम सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया.

सोनाहातू थाना क्षेत्र के तेतला गांव के शुभम और बुंडू थाना क्षेत्र के गांव एड़किया की सीता का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था. 2018 से ही दोनों लिव-इन में रह रहे थे. उसके बाद 2019 में सतबहिनी के आदित्यपुर में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे. लेकिन मामले में मोड़ उस वक्त आया जब शुभम आदित्यपुर छोड़ कर अपने घर से तेतला चला गया और सीता वहीं रह गई.

जिस किराए के घर में दोनों रह रहे थे. उसके मालिक सीता से लगातार किराया देने का दबाव बनाने लगे जिससे परेशान होकर सीता ने शुभम को फोन पर जानकारी देते हुए उसके पास पहुंची. शुभम उसे अपने घर ले गया. जब इस बात की जानकारी उसके घरवाले को मिली तब उसके घर वाले काफी नाराज हुए. सीता को वापस उसके घर छोड़ने की बात करने लगे. शुभम ने अपने घरवालों की बात ना सुनकर सीता को अपने चाचा के खाली पड़े घर में 3 से 4 दिन तक रखा. उसी दौरान उसने अपने घरवालों को समझाने का प्रयास किया की वो सीता को रहने दे पर उसके घरवाले नहीं माने. उधर सीता भी कुछ समझने को तैयार नहीं थी. सीता उसके साथ ही रहने की जिद कर रही थी.

तब शुभम ने सीता से अपना पीछा छुड़ाने की एक साजिश रची. 20 जून की रात वह बहाने से सीता को कोटाब पहाड़ ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसके जूते, बैग, समीज, पर्स आदि को वही सोतिया के किनारे जला दिया. उसने घर में रखे कपड़े, सिंगार के सामान और टूटे हुए दो मोबाइल को रूम में रखे धान में छुपा दिया. पुलिस ने जब पूछताछ की तब उसने सारी बात पुलिस के सामने उगल दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की स्वास्थ्य की मंगलकामना

Next Post

मनरेगा अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया जा रहा है रोजगार

Next Post
मनरेगा अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया जा रहा है रोजगार

मनरेगा अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को उपलब्ध कराया जा रहा है रोजगार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d