BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंदोलन पवित्र तो मांग क्यों नहीं लेते किसानों की मांग: कपिल सिब्बल

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
2 महीने बाद आखिर कांग्रेस ने माना, CAA से नहीं जाएगी किसी की नागरिकता
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दिए प्रधानमंत्री मोदी के जवाब में विपक्ष पर हमले का जवाब दिया है. सिब्बल ने बातचीत में कहा कि अगर प्रधानमंत्री खुद मानते हैं कि किसानों का आंदोलन पवित्र है तो फिर किसानों की मांग मान क्यों नहीं लेते. सिब्बल ने कहा, छोड़ दीजिए आदोलनजीवी विपक्ष को, आंदोलन पवित्र है तो तीनों कानून वापस क्यों नहीं ले लेते.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए कपिल सिब्बल ने ये आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री केवल अपने कुछ उद्योगमित्रों (मैक्सिमम) को फायदा पहुंचा रहे जबकि किसानों की ‘मिनिमम’ (MSP) की मांग भी नहीं मान रहे. सिब्बल ने बड़ा आरोप लगाया कि केवल कुछ उद्योगमित्रों को फायदा इसलिए पहुंचाया जा रहा ताकि वो इलेक्टारल बॉन्ड के जरिए बीजेपी की फंडिंग करें.

कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री अगर वाकई प्रोग्रेसिव राजनीति कर रहे होते तो किसानों के साथ ऐसा ना करते और विपक्ष पर किसानों के आंदोलन पर राजनीति का उनका आरोप पूरी तरह निराधार है.

दरअसल, पीएम मोदी ने बुधवार को तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों पर ‘झूठ एवं अफवाह’ फैलाने का आरोप लगाया था. साथ ही प्रदर्शन कर रहे किसानों से बैठकर चर्चा करने और समाधान निकालने की अपील की.

उन्होंने यह भी कहा कि किसान आंदोलन पवित्र है लेकिन किसानों के पवित्र आंदोलन को बर्बाद करने का काम आंदोलनकारियों ने नहीं, आंदोलनजीवियों ने किया है. उन्होंने कहा था, ‘हमें आंदोलकारियों और आंदोलनजीवियों में फर्क करने की जरूरत है.’

मोदी ने अपने भाषण के बीच सदन में शोर-शराबा करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो हो-हल्ला, ये आवाज हो रही है और रुकावटें डालने का प्रयास हो रहा है. यह एक सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेजस एक्सप्रेस के नाम से चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन

Next Post

दावा… इंसानी सभ्यता नहीं झेल पाएगी तीसरा विश्व युद्ध, मंगल ग्रह पर पहुंचना जरूरी

Next Post
दावा… इंसानी सभ्यता नहीं झेल पाएगी तीसरा विश्व युद्ध, मंगल ग्रह पर पहुंचना जरूरी

दावा... इंसानी सभ्यता नहीं झेल पाएगी तीसरा विश्व युद्ध, मंगल ग्रह पर पहुंचना जरूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d