नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे डिजिटल हमला बताया है.
गुरुवार रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘हम शांति और समस्याओं को बातचीत के जरिए हल करने में यकीन रखते हैं लेकिन अगर कोई भारत पर बुरी नजर डालता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे. अगर हमारे 20 जवानों ने अपनी जान का बलिदान दिया तो चीन में यह संख्या दोगुनी है.’
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘भारत शांति चाहता है. लेकिन अगर कोई हम पर बुरी नजर डालेगा तो हम उसका करारा जवाब देंगे. हमने चीन की ऐप्लीकेशंस पर प्रतिबंध लगाकर देशवासियों के डाटा की रक्षा की है. यह डिजिटल स्ट्राइक है.’
उन्होंने चीन और भारत के बीच जारी तनाव को लेकर माकपा पर निशाना भी साधा. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘आखिर क्यों माकपा चीन की आलोचना नहीं करती.’

