BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को रोकना है तो हमें रुकना होगा: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
April 2, 2020
in समाचार
कोरोना को रोकना है तो हमें रुकना होगा: हेमंत सोरेन

कोरोना को रोकना है तो हमें रुकना होगा: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • हिंदपीढ़ी वासी प्रशासन को सहयोग करें, बड़े पैमाने पर जांच होगी

  • प्रधानमंत्री ने राज्यों को चिकित्सीय संसाधन के लिए सहयोग करने का भरोसा दिया

रांची: कोरोना को रोकना है तो हमें रुकना होगा. राज्यवासियों को जल्दबाजी नहीं करनी है. खुद की सुरक्षा, अपने परिवार की सुरक्षा और समाज की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेवारी है.

इस बात को समझने और खुद में उतारने की आवश्यकता है. हिंदपीढ़ी में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है. ऐसी स्थिति में वहां के लोगों का जांच बेहद जरूरी है. बड़े पैमाने पर जांच होगी.

सरकार हिंदपीढ़ी में जांच शिविर लगाने पर विचार कर रही है ताकि घर-घर जाने की आवश्यकता स्वास्थ्यकर्मियों को न पड़े. मेरा सभी से अनुरोध होगा कि इस कार्य में हिंदपीढ़ी वासी प्रशासन को सहयोग करें.

यह उनकी ही सुरक्षा के लिए किया जा रहा कार्य है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. सोरेन प्रधानमंत्री के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे.

अधिक से अधिक जांच हो, एहतियात बरतने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक जांच हो. यह तय किया जा रहा रहा है. जांच के लिए व्यवस्था की जा रही है. इस समय एहतियात बरतना अहम है, इसको प्राथमिकता देनी है. वरीय अधिकारियों को इस संबंध में आदेश दिया गया है. बाहर से आनेवाले लोग स्वतः जांच कराएं, इसमें डरने की आवश्यकता नहीं है.

केंद्र सरकार ने सहयोग देने की बात कही

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्य के मुख्यमंत्री जुड़े थे. कुछ ही राज्य को प्रधानमंत्री से बात करने व अपने राज्य की स्थिति से अवगत कराने का अवसर मिला.

जब झारखंड को अवसर मिलेगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे. विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध कराने की बात सामने आई.

आर्थिक पहलु पर भी बात हुई. प्रधानमंत्री ने चिकित्सीय संसाधन के लिए मदद करने की बात कही है. साथ ही राज्यों को सलाह दी गई कि वे अपने स्तर से भी दुनिया में कहीं से संसाधनों को मंगा सकते हैं.

उपस्थिति

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉक डाउन अवधि का फीस माफ नहीं करने वाले स्कूलों की संबद्धता हो रद्द: अजय राय

Next Post

राज्य के 17 हॉस्पिटल्स में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

Next Post
राज्य के 17 हॉस्पिटल्स में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

राज्य के 17 हॉस्पिटल्स में होगा कोरोना मरीजों का इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d