रांची: रांची में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार रेस हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को रांची में दो तथा 12 अन्य जिलों में कुल 17 अस्पतालों को कोरोना अस्पताल के रूप में घोषित कर दिया. इन अस्पतालों में सिर्फ कोरोना मरीजों का ही इलाज होगा. इन अस्पतालों में कुल 230 आइसीयू तथा 1394 नन आइसीयू बेड कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रखे गए हैं.
Also Read This: 15 अप्रैल से हो रहे ‘IRCTC’ पर रेल टिकट बुक, अब तक 2 लाख की बुकिंग
अस्पताल | आइसीयू बेड | नन आइसीयू बेड |
रिम्स ट्रामा सेंटर | 25 | 100 |
पारस अस्पताल, धुर्वा | 5 | 55 |
सीसीएल अस्पताल रामगढ़ | 15 | 120 |
बीजीएच बोकारो | 20 | 91 |
केम मेमोरियल, बोकारो | 15 | 45 |
बीसीसीएल, धनबाद | 10 | 100 |
टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर | 37 | 130 |
उमा सुपर अस्पताल, जमशेदपुर | 6 | 100 |
मां ललिता हॉस्पिटल देवघर | 20 | 300 |
ज्येति हॉस्पिटल मेराल गढ़वा | 6 | 16 |
होली फैमिली हॉस्पिटल कोडरमा | 10 | 100 |
कल्याण हॉस्पिटल लोहरदगा | 5 | 50 |
आरोग्यम हॉस्पिटल हजारीबाग | 25 | 35 |
दुमका मेडिकल कॉलेज दुमका | 15 | 60 |
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हजारीबाग | 5 | 26 |
शांति भवन मेडिकल सेंटर सिमडेगा | 6 | 26 |
सदर अस्पताल गुमला | 5 | 40 |