BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगर कार में रख रहे हैं सैनिटाइजर, तो हो जाएं सावधान….

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in समाचार
अगर कार में रख रहे हैं सैनिटाइजर, तो हो जाएं सावधान….

Driver disinfection hands with antibacterial sanitizer in car before driving. Coronavirus preventative measure

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी है, जिस वजह से अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं. अभी तक कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है, सिर्फ सावधानियां बरतने से ही कोरोना से बचा जा सकता है.

आमतौर पर डॉक्टर सभी को सैनिटाइजर साथ रखने की सलाह दे रहे हैं, ताकी समय-समय पर लोग हाथ साफ कर सकें, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर सैनिटाइजर सही से ना रखा जाए, तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अमेरिका के विस्कॉन्सिन में अग्निशमन विभाग ने एक एडवाइजरी सोशल मीडिया पर जारी की थी. जिसमें एक गर्म कार के अंदर सैनिटाइटर छोड़ने के संभावित खतरे के बारे में बताया गया था.

एडवाइजरी के साथ एक फोटो भी जारी की गई थी, जिसमें कार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त दिख रहा था. अग्निशमन विभाग के मुताबिक ये नुकसान सैनिटाइजर की बोतल में विस्फोट की वजह से हुआ था.

हालांकि बाद में उस पोस्ट को हटा लिया गया. जिसके बाद से अभी भी लोगों के मन में सवाल बना हुआ है कि क्या सैनिटाइजर धूप में नुकसान पहुंचा सकता है.

आमतौर पर सैनिटाइजर में 40 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है, लेकिन भारत में कई ब्रांड ऐसे हैं जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए 70 प्रतिशत से ज्यादा अल्कोहल का प्रयोग कर रहे हैं.

70 फीसदी अल्कोहल काफी ज्वलनशील होता है. अगर ये प्रत्यक्ष रूप से धूप या फिर गर्मी वाले इलाके में है, तो ये वाष्प छोड़ना शुरू कर देता है. इसके बाद कंटेनर के अंदर दबाव बनना शुरू हो जाता है.

जो बाद में विस्फोट का कारण बन सकता है. इसी तरह बॉडी स्प्रे या कार की सफाई करने वाले केमिकल के साथ भी होता है. कई बार गर्मियों में कार के अंदर रखे बॉडी स्प्रे और केमिकल में विस्फोट हुआ है.

अमेरिकी एजेंसी ने जो फोटो और एडवाइजरी जारी की थी, उससे हम सबक ले सकते हैं. ऐसे में गर्मी में कार के अंदर ज्वलनशील वस्तुओं को छोड़ने से बचना चाहिए. अगर आप कार में सैनिटाइजर रख रहे हैं, तो धूप में कार को पार्क करने से बचें.

किसी पेड़ या छत के नीचे कार खड़ी करने से आपकी कार भी ठंडी रहेगी, साथ ही विस्फोट और आग से बचाव भी हो सकेगा. वहीं दूसरी ओर सैनिटाइजर लगाकर रसोई में गैस के पास नहीं जाना चाहिए. अगर आपके हाथ सही से नहीं सूखे हैं, तो जलने का खतरा रहता है.

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट कोहली और मैं मैदान के बाहर बेस्ट फ्रेंड, मैदान के अंदर है दुश्मन: शोएब अख्तर

Next Post

कछवां-पड़री में 5 कोरोना संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप

Next Post
कछवां-पड़री में 5 कोरोना संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप

कछवां-पड़री में 5 कोरोना संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d