BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेजन पर करते हैं ज्यादा शॉपिंग तो इस क्रेडिट कार्ड से मिलेगा एक्सट्रा फायदा

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
अमेजन पर करते हैं ज्यादा शॉपिंग तो इस क्रेडिट कार्ड से मिलेगा एक्सट्रा फायदा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. देश में डिजिटल पेमेंट का विस्तार तेजी से हो रहा है. लोग मोबाइल रिचार्ज से लेकर शॉपिंग तक के लिए डिजिटल पेमेंट करते हैं. शॉपिंग के दौरान क्रेडिट कार्ड के जरिए आप कुछ रिवार्ड्स और कैशबैक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं. अगर आप दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से नियमित रूप से शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एक बेहतरीन कार्ड साबित हो सकता है.

यह एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है. इसमें अमेजन प्राइम मेंबर्स को शॉपिंग पर एक्सट्रा रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है. अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रिवॉर्ड प्वाइंट पर किसी तरह की कैपिंग नहीं है. मतलब आप एक बिलिंग साइकिल में अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट हासिल कर सकते हैं. खास बात है कि यह रिवॉर्ड प्वाइंट कभी एक्सपायर नहीं होती है. यह एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है. कार्ड के लिए कोई ज्वाइनिंग या एनुअल फी नहीं है.

अमेजन ऐप या वेबसाइट से इस क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर प्राइम मेंबर्स के लिए 5 फीसदी और नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए 3 फीसदी अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट मिलते हैं. अमेजन पर इस कार्ड के जरिए रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर 2 फीसदी अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट मिलते हैं. अमजेन को छोड़कर कहीं दूसरे जगह पेमेंट करने पर 1 फीसदी अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट दिए जाते हैं. हालांकि, फ्यूल, ईएमआई ट्रांजैक्शन और गोल्ड की खरीद पर कोई रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलते हैं.

ये रिवॉर्ड प्वाइंट्स क्रेडिट कार्ड के बिल जनरेट होने के 3 दिन के अंदर अमेजन पे वॉलेट (Amazon Pay Wallet) में क्रेडिट कर दिए जाते हैं. खास बात है कि एक रिवॉर्ड प्वाइंट की वैल्यू एक रुपये के बराबर होती है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवघर में पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मार 9.61 लाख की लूट

Next Post

कांग्रेसियों ने फिर काटा बवाल, कांग्रेस भवन में फिर तू तू… मैं मैं

Next Post
कांग्रेसियों ने फिर काटा बवाल, कांग्रेस भवन में फिर तू तू… मैं मैं

कांग्रेसियों ने फिर काटा बवाल, कांग्रेस भवन में फिर तू तू... मैं मैं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d