BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आईजी ने होटवार जेल के अधीक्षक को लिखा पत्र, रिम्स में लालू यादव का बदला जाएगा वार्ड

by bnnbharat.com
April 17, 2020
in समाचार
आईजी ने होटवार जेल के अधीक्षक को लिखा पत्र, रिम्स में लालू यादव का बदला जाएगा वार्ड

आईजी ने होटवार जेल के अधीक्षक को लिखा पत्र, रिम्स में लालू यादव का बदला जाएगा वार्ड

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रिम्स में दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा. जेल आईजी शशिरंजन ने इस बाबत होटवार जेल के अधीक्षक को पत्र लिखा है.

पत्र में दो दिनों के अंदर रिम्स (रिम्स) प्रबंधन से अनुमति लेकर लालू प्रसाद को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है. फिलहाल वह रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है.

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए किया जाएगा दूसरे वार्ड में शिफ्ट

इस वार्ड में कोरोना संदिग्धों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा.

वैसे कोरोना संकट को देखते झारखंड सरकार पूर्व मुख्यमंत्री को पैरोल देने के पक्ष में है. हालांकि बीते सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लालू प्रसाद को पैरोल देने पर निर्णय नहीं हो पाया.

कैदियों को छोड़ने के लिए हुई हाई लेबल कमिटी की बैठक

हालांकि, बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने महाधिवक्ता राजीव रंजन से इस पर कानूनी राय जरूर ली. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर कैदियों को छोड़ने के लिए हुई हाई लेबल कमिटी की बैठक में लालू प्रसाद के नाम पर चर्चा नहीं हुई थी.

बता दें कि झारखंड के जेलों में कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. बैठक में तय हुआ कि आर्थिक आपराधिक और सात साल से ज्यादा सजा वालों को पैरोल नहीं दी गयी.

लालू प्रसाद को नहीं मिल पाया था पैरोल

उच्च स्तरीय बैठक के बाद लालू प्रसाद यादव के पैरोल पर चल रहा संशय थम गया था. आर्थिक अपराध का आरोपी होने के कारण लालू प्रसाद को पैरोल नहीं मिल पाया था.

बैठक में हाईकोर्ट के जस्टिस एससी मिश्रा, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, जेल आईजी शशि रंजन व डालसा के सचिव मौजूद थे.

झारखंड के जेल आईजी शशि रंजन ने बताया था कि कोरोना को लेकर जेलों में भीड़ को देखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सात साल से कम सजा वाले कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाए. ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चतरा, लातेहार और गढ़वा से आए 350 कैदी

Next Post

पाकिस्तान केवल आतंक का निर्यात कर रहा है, यह किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं: सेना प्रमुख

Next Post
पाकिस्तान केवल आतंक का निर्यात कर रहा है, यह किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं: सेना प्रमुख

पाकिस्तान केवल आतंक का निर्यात कर रहा है, यह किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं: सेना प्रमुख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d