BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IIM रांची प्रबंधन को छात्रावास और प्रशासनिक भवन का किराया पड़ रहा भारी

by bnnbharat.com
August 23, 2019
in समाचार
IIM रांची प्रबंधन को छात्रावास और प्रशासनिक भवन का किराया पड़ रहा भारी

IIM Ranchi management is paying heavy rent for hostel and administrative building

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ
रांची

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) रांची के लिए केंद्र सरकार ने रेवेन्यू ग्रांट देना बंद कर दिया है. पिछले वर्ष से ही रेवेन्यू ग्रांट का आवंटन रोक दिया गया है. इसकी वजह से आइआइएम रांची के प्रशासनिक भवन, छात्रावास और अन्य सुविधाओं के लिए दिक्कतें होने लगी हैं. संस्थान के निदेशक प्रो शैलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ कैपिटल ग्रांट दे रही है. अब संस्थान में होने वाले एडमिशन से ही सैलरी, विजिटिंग फैकल्टी, छात्रावास, प्रशासनिक भवन का किराया देना पड़ रहा है. सलाना तीन करोड़ रुपये से अधिक का खर्च संस्थान पर सुविधाओं के नाम पर हो रहे हैं. इसका बड़ा हिस्सा वेतन भुगतान और छात्रावास के किराये पर जा रहा है. केंद्र सरकार ने सभी आइआइएम के लिए यह आवश्यक कर दिया है कि वे खुद कमायें और अपने खर्च का वहन करें.

Also Read This:-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंघवी ने कहा… मोदी को खलनायक की तरह पेश करना गलत

होटवार के खेलगांव परिसर में है छात्रावास

आइआइएम रांची का छात्रावास होटवार के खेलगांव परिसर में है. यहां पर 600 छात्र हैं. इनके लिए झारखंड सरकार से आइआइएम प्रबंधन का समझौता हुआ था. समझौते के तहत दो बेडरूम वाले फ्लैट का किराया 8 हजार रुपये और तीन बेडरूम सेट का किराया 10 हजार रुपये झारखंड सरकार ले रही है. इसके अलावा बाजार दर से सूचना भवन में चल रहे आइआइएम रांची के प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक कक्षाओं का किराया भी लिया जा रहा है.

सरकार की तरफ से छात्रावास और प्रशासनिक भवन में किसी तरह की अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं करायी जा रही हैं. संस्थान प्रबंधन को ही परिसर के रख-रखाव, सिक्यूरिटी, जेनरेटर की सुविधा, पानी की आपूर्ति और अन्य यूटिलिटी का खर्च वहन करना पड़ रहा है. खेल गांव परिसर में चार ब्लाक आइआइएम रांची ने किराये पर ले रखा है. इसके अलावा कांके रोड स्थित चौहान आरकेड में भी कुछ कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिसका किराया सात लाख रुपये प्रति माह लिया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कानपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग

Next Post

दूध दही ही नहीं नौ सौ रुपया महीना भी देंगी ‘गौ माता’

Next Post
दूध दही ही नहीं नौ सौ रुपया महीना भी देंगी ‘गौ माता’

दूध दही ही नहीं नौ सौ रुपया महीना भी देंगी 'गौ माता'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d