BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय शेयर बाजार पर महंगाई का असर, सेंसेक्‍स-निफ्टी में गिरावट

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in समाचार
भारतीय शेयर बाजार पर महंगाई का असर, सेंसेक्‍स-निफ्टी में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार पर महंगाई का असर, सेंसेक्‍स-निफ्टी में गिरावट

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: खाद्य पदार्थो के दाम में भारी इजाफा होने के कारण देश में अक्टूबर के दौरान खुदरा महंगाई दर पिछले महीने से बढ़कर 4.62 फीसदी हो गई.

महंगाई के आंकड़ों का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला. शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 70 अंक तक लुढ़क कर 40 हजार 50 के स्‍तर पर था तो वहीं निफ्टी भी लाल निशान पर कारोबार कर रहा था.

बता दें कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली देखी गई थी.

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट, डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने और अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर भ्रम बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई. जिससे सेंसेक्स 229 अंक की गिरावट के साथ 40,116 अंक पर बंद हुआ.

हांगकांग में जारी विरोध प्रदर्शन का भी क्षेत्रीय शेयर बाजारों पर असर रहा. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,840 अंक पर बंद हुआ.

बता दें कि गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्राइवेट एयरलाइन स्‍पासइजेट को करीब 6 फीसदी का नुकसान हुआ.

दरअसल, स्पाइसजेट को सितंबर तिमाही में 462.58 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. स्पाइसजेट ने कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 389.37 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

मुश्किल दौर से गुजर रही चेन कैफे कॉफी डे के पहली तिमाही के नतीजे आ गए हैं. कैफे कॉफी डे की पैरेंट कंपनी एंटरप्राइजेज का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,567.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

साल भर पहले कंपनी ने अप्रैल-जून अवधि में 21.06 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था. कंपनी को आईटी कंपनी माइंडट्री में उसकी हिस्सेदारी बेचे जाने के बाद यह मुनाफा हासिल हुआ है.

बता दें कि कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के निधन के बाद अगस्त में कंपनी ने जून तिमाही के परिणाम को आगे के लिए टाल दिया था.

हालांकि एयरलाइन की आय 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उछलकर 3,073.50 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,902.08 करोड़ रुपये थी.

स्‍पाइसजेट की ओर से कहा गया कि बोइंग 737 मैक्स विमानों के उड़ान नहीं भरने के कारण कंपनी को कई प्रकार की लागत का बोझ और नुकसान उठाने पड़ रहे हैं.

बता दें कि इस साल की शुरुआत में स्पाइसजेट ने दो भीषण दुर्घटनाओं के बाद 13 मैक्स विमानों की उड़ानें रोक दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की

Next Post

राफेल डील मामले में SC ने किया पुनर्विचार याचिकाएं खारिज, राहुल का माफीनामा मंजूर

Next Post
राफेल डील मामले में SC ने किया पुनर्विचार याचिकाएं खारिज, राहुल का माफीनामा मंजूर

राफेल डील मामले में SC ने किया पुनर्विचार याचिकाएं खारिज, राहुल का माफीनामा मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d