BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in Uncategorized
खूंटी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

खूंटी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: अध्य्क्ष अर्जुन पहान की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक की गई. बैठक में गत बोर्ड की बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किये गये योजनाओं का निविदा आमंत्रण पर विचार-विमर्श एवं निर्णय के साथ ही साथ वर्तमान में नगर पंचायत अंतर्गत रोड एवं नाली के 63 नए योजनाओं पर प्रशासनिक स्वीकृति एवं निविदा आमंत्रण पर विचार-विमर्श किया गया.

खूंटी नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत आवासीय मकान निर्माण हेतु रास्ता को अनिवार्य किया गया. रास्ता छोड़ने के पश्चात की जमीन का निबंधन कराने पर उपायुक्त से अनुरोध एवं खूंटी नगर पंचायत द्वारा पारित नक्शा से विचलन कर भवन/मकान निर्माण के रोक पर विचार-विमर्श किया गया.

खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बढ़ती आबादी की आवश्यकता को देखते हुए खूंटी शहर में स्थित महात्मा गांधी धर्मशाला, बाजार समिति एवं अन्य सैरात को नगर पंचायत, खूंटी को हस्तांतरण हेतु उपायुक्त, खूंटी को अनुरोध करने पर विचार-विमर्श किया गया. कचहरी मैदान से कमंता रोड का सौन्दर्यीकरण कराने पर सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई. बिरसा काॅलेज स्थित नगर पंचायत, खूंटी द्वारा निर्मित सामुदायिक शौचालय को बिरसा काॅलेज, खूंटी को हस्तांरतण करने पर निर्णय इस शर्त पर लिया गया कि शौचालय का रख-रखाव बिरसा काॅलेज को करना होगा.

प्रधानमंत्री आवास योजना के नये लाभूकों के चयन तथा अयोग्य लाभुकों का प्रत्यार्पण की स्वीकृति प्रदान की गई. कार्य की सुगमता हेतु जेसीबी का छोटा बकेट खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई.

बैठक के दौरान जैव विविधता समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष, सोनामती देवी, सचिव सोनू कुमार, बिमला देवी, मनोज नायक, चार्ल्स पहान, कंचनमाला देवी एवं मेलानी संगा को सर्वसम्मति से नामित किया गया.

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्डपार्षद, सिटी मेनेजर, सिटी मिशन मेनेजर, प्रधान सहायक, कार्यपालक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी सुपरवाईजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया दाल-भात केंद्र का औचक निरीक्षण

Next Post

राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश

Next Post
राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश

राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d