BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान ने कश्मीर मामले में विश्व की चुप्पी पर उठाए सवाल

by bnnbharat.com
August 15, 2019
in Uncategorized
इमरान खान ने कश्मीर मामले में विश्व की चुप्पी पर उठाए सवाल
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कश्मीर मामले पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि अगर इस क्षेत्र में मुस्लिमों पर अत्याचार हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस को ‘काला दिवस’ के तौर पर मनाया। भारत की ओर से जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को रद्द करने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

क्रिकेटर से राजनेता बने प्रधानमंत्री खान ने ट्विटर पर लिखा, “जम्मू एवं कश्मीर में 12 दिनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। पहले से ही भारी सैन्य तैनाती के बाद वहां अतिरिक्त सैनिक लगाए गए हैं। संचार के साधन पूरी तरह से ठप हैं।” इस दौरान उन्होंने गुजरात में मुसलमानों का सफाया करने का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।

उन्होंने लिखा, “क्या दुनिया जम्मू-कश्मीर में चुपचाप स्रेब्रेनिका की तरह नरसंहार देखेगी, जहां मुसलमानों का सफाया किया जाएगा। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसा हुआ तो मुस्लिम देशों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे।”

बता दें कि खान ने बुधवार को कश्मीरियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया था।

पीओके के मुजफ्फराबाद की विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए खान ने कहा था कि नई दिल्ली की ओर से की जाने वाली किसी भी गलती पर इस्लामाबाद की ओर से ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कश्मीर मसले पर शुक्रवार को होगी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

Next Post

अलीबाबा का राजस्व बढ़कर 16.7 अरब डॉलर, ग्राहक आधार 67.4 करोड़

Next Post
अलीबाबा का राजस्व बढ़कर 16.7 अरब डॉलर, ग्राहक आधार 67.4 करोड़

अलीबाबा का राजस्व बढ़कर 16.7 अरब डॉलर, ग्राहक आधार 67.4 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d