BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in समाचार
इमरान खान की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की। इससे पहले रविवार को इमरान ने पाकिस्तानी मूल के लोगों को एक इंडोर स्टेडियम में संबोधित किया। इसमें बलूच कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान की आजादी के नारे लगाए। इस पर सुरक्षाबलों ने उन्हें बाहर कर दिया। वहीं अपने भाषण में इमरान ने कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी। उन्हें एक अपराधी की तरह ही वहां रहना होगा।गौरतलब है कि अमेरिका में कई बलोच कार्यकर्ता रह रहे हैं। वे पाक आर्मी द्वारा उन पर ढाए अत्याचारों का मुद्दा उठाते रहते हैं। बीते दो दिनों से बलोच कार्यकर्ता तख्तियां लेकर ट्रम्प से अपील कर रहे हैं कि वे इमरान के साथ मुलाकात में गायब हो रहे बलूचिस्तान के लोगों का मुद्दा उठाएं।

दावा किया जा रहा है कि नवाज को जेल में घर का खाना और एयर कंडीशंड में रखा जा रहा है। इस पर इमरान ने कहा, ‘‘नवाज जेल में घर का खाना चाहते हैं। वे एयर कंडीशंड में रहना चाहते हैं। लेकिन हमारे मुल्क में आधी आबादी के पास टीवी या एयर कंडीशंड जैसी सुविधाएं नहीं हैं। अगर यह सब उन्हें दे दिया गया तो यह किस तरह की सजा होगी?’’

‘‘पाकिस्तान लौटकर मैं इस बात की तस्दीक करूंगा कि नवाज को किसी तरह की कोई सुविधाएं न मिलें। मैं जानता हूं कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की नेता और नवाज की बेटी मरियम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगी। मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि देश से लूटा गया पैसा लौटाएं। बस यही एक तरीका है।’’ इमरान तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर रविवार को अमेरिका पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए हवाईअड्‌डे पर ट्रम्प प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। उनकी अगवानी उन्हीं के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और राजदूत असद खान ने की।

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान कतर एयरवेज की उड़ान से यहां पहुंचे और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद खान के आधिकारिक निवास में ठहरे हैं। इससे पहले अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे जो अक्टूबर 2015 में यहां आए थे। इमरान खान की यह पहली अमेरिकी यात्रा है।  इसमें पाकिस्तान के सेना प्रमुख और आईएसआई के प्रमुख भी शामिल होंगे। इस दौरान दोनों शीर्ष नेता साथ में लंच भी करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और कर्ज जैसे कई मुद्दों पर अहम चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं चाहती है टीम प्रबंधन कि ‘धोनी ले संन्यास’

Next Post

Jio की टक्कर में Vodafone के नए प्रीपेड प्लान्स

Next Post
Jio की टक्कर में Vodafone के नए प्रीपेड प्लान्स

Jio की टक्कर में Vodafone के नए प्रीपेड प्लान्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d