जमशेदपुर : झारखंड में जानलेवा कोरोना को संक्रमण को लेकर अब सरकार के आदेश के बाद सभी जिलों में सख्ती बढ़ा दी गयी है. आपको बता दें कि कल ही राज्य के मुख्यमंत्री ने बगैर मास्क के पकड़े जाने और नियमों को तोड़नेवालों के लिए एक लाख का जुर्माना और दो साल की सजा का ऐलान किया था.जिसके बाद राज्य के सभी जिलों के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इधर जमशेदपुर में भी कोरोना संक्रमण से करीब एक दर्जन मौत के बाद जिला प्रशासन सख्त हो चली है.
आपको बता दें कि जमशेदपुर में विस्फोटक रूप ले चुके कोरोना को लेकर आज से जिला प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों और प्रतिष्ठानों में सख्ती शुरू कर दी गयी है. जहां सिटी एसपी, एसडीओ, एडीएम, जेएनएसी के कार्यपालक पदाधिकारी द्वार शहर के बाजारों और सड़कों पर सख्त जांच अभियान चलाया गया.इससे पूर्व जिला प्रशासन के निर्देश पर सोशल टिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और बगैर मास्क के बाजारों में घूमनेवालों की फोटोग्राफी करते हुए उन सभी दुकादारों को नोटिस थमाया गया और तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया.
वहीं जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने साफ कर दिया है, कि किसी भी सूरत में अब नियम तोड़नेवालों को बख्सा नहीं जाएगा. चाहे जितनी बी सख्ती बरतने की जरूरत होगी जिला पुलिस एवं प्रशासन बरतेगी. वहीं जिला प्रसासन की कार्रवाई के बाद शहर के बाजारों में हड़कंप मच गया.

