BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से विकास को मिली दोगुनी गति : दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
झारखंड में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से विकास को मिली दोगुनी गति : दीपक प्रकाश

झारखंड में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से विकास को मिली दोगुनी गति : दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से विकास को दोगुनी गति मिली है.

डबल इंजन-डबल विकास ने बीते 5 वर्षों में प्रदेश की तस्वीर बदल दी है. वर्ष 2014 के पहले पर्यटन के क्षेत्र में सरकारों ने ध्यान नहीं दिया. लेकिन उसके बाद भाजपा की रघुवर सरकार ने झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अवसर तैयार किया.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का पर्यटन के क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि झारखंड के पास सब कुछ होने के बावजूद पर्यटन के क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए. इसका प्रतिफल भी देखने को मिला.

वर्ष 2014 के पहले 45995 पर्यटक झारखंड आये, जो वर्ष 2018-19 में बढ़कर 5 लाख 30 हजार हो गए, जो एक उपलब्धि है.

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिये सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू की, जिसके तहत लोगों को महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों के दर्शन कराए जा रहे है. सरकार ने इन 5 वर्षों में आथित्य के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये.

उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में आवागमन, प्रवास, पेयजल, शौचालय के अलावा पर्यटकों की सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये.

उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि घोषणा पत्र में पर्यटन उद्योग और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही गयी है. साथ ही पर्यटन विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाएगी. वहीं नेतरहाट, बेतला, बिशुनपुर व खूंटी के मृग विहार सभी आश्रयणियों को सभी सुविधाओं से लैस किये जाने की योजना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गौरव वल्लभ ने रघुवर दास और सरयू राय पर साधा निशाना, कहा- दोनों फ्रेंडली मैच खेल रहे

Next Post

JVM मैदान में कहीं भी नहीं, BJP और JMM में सीधी टक्कर: फुरकान अंसारी

Next Post
JVM मैदान में कहीं भी नहीं, BJP और JMM में सीधी टक्कर: फुरकान अंसारी

JVM मैदान में कहीं भी नहीं, BJP और JMM में सीधी टक्कर: फुरकान अंसारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d