BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 10 की मौत

by bnnbharat.com
July 13, 2020
in समाचार
झारखंड में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 10 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने दुःख व्यक्त किया

रांची: झारखंड के पलामू, लोहरदगा, धनबाद, रांची और गिरिडीह जिले में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं सोमवार को 10 लोगों की मौत हो गयी. ज्यादातर घटनाएं खेत में काम करने के दौरान हुई.
रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेडीह गांव के निकट खेत में धान रोपनी के लिए हल-बैल से खेत जुताई कर रहे 34वर्षीय रामेश्वर महतो की मौत हो गयी. घटना में रामेश्वर और एक बैल की भी मौत हो गयी. वहीं सिल्ली के तुनकू गांव में भी 46वर्षीय जयपाल महतो की मौत भी खेत में जुताई के दौरान वज्रपात की घटना में हो गयी.
धनबाद जिल के गोमो स्थित हरिहरपुर अन्तर्गत चेता गांव में अपराह्न लगभग 4 बजे हुई वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडल टोला निवासी (23) मंतोष मंडल रूप मे हुई है. वह खेत की ओर गया था इसी बीच बारिश के साथ हुई वज्रपात के चपेट में आ गया .
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत देल्हा गांव निवासी कमलेश महतो की 25 वर्षीय पुत्री की मौत वज्रपात से हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने घर से नजदीक पशुओं को चराने निकली हुई थी . इसी बीच तेज बारिश होने के कारण वह पीपल के पेड़ के पास बैठ गए। इसी बीच वज्रपात होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उसके साथ में उसके दो पुत्र भी थे लेकिन भगवान ने उन्हें बचा लिए हैं. बच्चों को किसी प्रकार शारीरिक क्षति नहीं हुई. वहीं जिले के नौडी़हा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत में 35 वर्षीय सीटू भुइयां व्रजपात कि चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौत बताया जा रहा है कि खेत में काम करने दौरान अचानक से आकाशीय बिजली करने की घटना स्थल से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के झरगड़ा पंचायत में भी आकाशीय बिजली करने से 50वर्षीय महिला बिंदा कुंवर की मौत हो गयी। महिला के पति की भी मौत पिछले साल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गयी थी.
गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित जोबी गांव में खेत में काम करने गये 65वर्षीय छुपरा मांझी की भी मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गयी. वहीं लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के मुर्की तोड़ार पंचायत के मैनाटोली गांव में 28वर्षीय जगरनाथ उरांव की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयी, जबकि जिले के सदर क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने मां-बेटी की मौत हो गयी.
आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने वज्रपात की घटना में मारे गये लोगांं के प्रति दुःख जताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुःख की घड़ी सहन करने का साहस प्रदान करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरफ्तार पांच में से एक शूटर निकला कोरोना पॉजिटिव पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों की होगी होगी जांच

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d