BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काबुल स्थित कार्यालय में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला, 20 लोगों की मौत, 50 घायल 

by bnnbharat.com
July 29, 2019
in समाचार
काबुल स्थित कार्यालय में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर हमला, 20 लोगों की मौत, 50 घायल 

In Kabul, Vice Presidential candidate attacked, 20 killed, 50 wounded

Share on FacebookShare on Twitter

काबुल : अफगानिस्तान में आगामी सितंबर में होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार के काबुल स्थित कार्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए. अफगान प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह कार विस्फोट रविवार की शाम को 4.30 बजे के आसपास पूर्व खुफिया प्रमुख अमरुल्लाह सालेह के कार्यालय के पास हुआ. सालेह 28 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होने के साथ ही अशरफ गनी के साथी भी हैं.

Also Read This:- दुष्कर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर, पीड़िता ने थाने में लगाई खुद को आग

तीन अन्य हमलावर चार मंजिला इमारत (जिसमें कार्यालय भी है) में कई घंटों तक छिपे रहे. जिन्हें वहां से निकालने के लिए सुरक्षा बलों ने एक अभियान चलाया, जो आधी रात तक चला.

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता नसरत रहीमी ने समाचार एजेंसी एफे को बताया, “इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और अन्य 50 लोग घायल हो गए. मारे गए लोगों में चार सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं.” इस हमले में आत्मघाती हमलावर सहित चारों हमलावर मारे गए हैं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 24 हो गई है.

प्रवक्ता ने कहा कि “आंतरिक मंत्रालय घटना की जांच कर रहा है.” इमारत में फंसे करीब 150 लोगों को सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला.”

हमले को लेकर गनी ने ट्वीट किया है, “मेरे भाई, अफगानिस्तान की मिट्टी का सच्चा बेटा और मेरे चुनावी टीम में उपराष्ट्रपति पद के पहले उम्मीदवार अमरूल्लाह सालेह देश के दुश्मनों के हमले में बच गए हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

येदियुरप्पा ने जीता विश्वासमत, इस्तीफ़ा देंगे स्पीकर रमेश कुमार?

Next Post

सर्वोच्च न्यायालय ने टाली माल्या की याचिका पर सुनवाई

Next Post
सर्वोच्च न्यायालय ने टाली माल्या की याचिका पर सुनवाई

सर्वोच्च न्यायालय ने टाली माल्या की याचिका पर सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d