BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली तार बदलने के क्रम में पोल से गिरकर युवक की मौत 

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
बिजली तार बदलने के क्रम में पोल से गिरकर युवक की मौत 

बिजली तार बदलने के क्रम में पोल से गिरकर युवक की मौत 

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका :  दुमका जिले के शिकारीपाड़ा महाविद्यालय के समीप मंगलवार को बिजली का तार बदलने के क्रम में पोल से गिर जाने से एक युवक की मौत हो गयी. पुलिस निरीक्षक वकार हुसैन ने बताया कि मृत युवक की पहचान जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र के तातलोई नीम टोला निवासी 22 वर्षीय आलोक बेसरा के नाम से हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मृत युवक के पिता बाबूधन बेसरा के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि परिजनों से मिली प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक जैक्शन कंपनी को शिकारीपाड़ा के बरमसिया से मलूटी तक बिजली का तार बदलने का काम दिया गया है। यहां तीन तार को हटाकर एक केबल डाला जा रहा है. मंगलवार की सुबह आलोक अन्य मजदूरों के साथ पोल पर चढ़कर तार बदल रहा था. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह पोल से नीचे गिर पड़ा, सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद कम्पनी के अध्यक्ष साथियों की मदद से उसे मोहलपहाड़ी अस्पताल लाया गया. जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ संजय सिंह अस्पताल पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृत युवक के साथ काम करने वाले साथियों का कहना है कि एयर करंट लगने की वजह से आलोक नीचे गिर गया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक हादसा है। पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
ए एम सहाय सहायक अभियंता ( ग्रामीण )एयर करंट केवल बिजली चमकने के समय या फिर मौसम खराब होने पर ही लगता है। धूप में काम हो रहा था। पैर फिसल जाने के कारण ही आलोक पोल से गिरा है। कंपनी मजदूरों का बीमा कराती है। कंपनी से मुआवजा मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आप ने छठी जेपीएससी को रद्द करने की मांग की

Next Post

एक दूजे के हुए दीपिका और अतनु दास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Next Post
एक दूजे के हुए दीपिका और अतनु दास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

एक दूजे के हुए दीपिका और अतनु दास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d