BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री-मंत्री समेत अन्य होम क्वारंटाइन में, मंत्री-विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री-मंत्री समेत अन्य होम क्वारंटाइन में, मंत्री-विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप

मुख्यमंत्री-मंत्री समेत अन्य होम क्वारंटाइन में, मंत्री-विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में एक मंत्री और एक जेएमएम विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद राज्य के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों ने खुद को होम क्वारंटाइन में रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री के निजी सचिव, प्रेस सलाहकार समेत मुख्यमंत्री के कई अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी खुद को क्वारंटाइन में रखने का फैसला लिया. बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री की भी कोरोना जांच हो सकती है, फिलहाल सतर्कता को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर किसी भी बाहरी के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है.

आईसीएमआर के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य ने खुद को आईसोलेशन में रखने का निर्णय लिया है. वहीं रांची में एक मंत्री के आवास के बाहर नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया गया. जबकि प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य सचिवालय में भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है और सचिवालय आने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 3 जुलाई को जेएमएम विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सचिवालय में अल्पसंख्यकों के एक शिष्टमंडल के साथ मुलाकात की थी. वहीं कोरोना संक्रमित मंत्री की भी मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी. इस दौरान जेएमएम के कई नेताओं ने भी मुख्यमंत्री और कोरोना संक्रमित मंत्री एवं विधायकों से मुलाकात की थी. सभी लोगों की कांट्रेक्ट ट्रैसिंग की जा रही है.

गौरतलब है कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न जिलों में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 3047 पहुंच गयी है.  इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2104 हो गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

7 अशासकीय स्‍कूलों को कारण बताओं नोटिस जारी

Next Post

बिना मास्क लगाए घूम रहे 11 लोगों पर की गई कार्यवाही, लगा जुर्माना

Next Post
बिना मास्क लगाए घूम रहे 11 लोगों पर की गई कार्यवाही, लगा जुर्माना

बिना मास्क लगाए घूम रहे 11 लोगों पर की गई कार्यवाही, लगा जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d