BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले है : अमित शाह

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in समाचार
सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले है : अमित शाह

सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने निकले है : अमित शाह

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर मोदी सरकार और रघुवर सरकार ने नक्सलवाद को उखाड़ कर फेंका और झारखंड को विकास का रास्ता प्रदान किया. यह काम भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है. दूसरी ओर कांग्रेस और हेमंत सोरेन. हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि भैया हेमंत जब झारखंड अलग राज्य के लिए गुरुजी आंदोलन कर रहे थे, भारतीय जनता पार्टी आंदोलन कर रही थी. उस समय झारखंड के युवाओं पर गोलियां चलाई जाती थी, डंडे बरसाए जाते थे. वह कौन पार्टी करती थी. यही कांग्रेस पार्टी जो झारखंड की रचना का विरोध करती थी. झारखंड का विरोध करने वालों के साथ सत्ता के लालच में कांग्रेस की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने हेमंत सोरेन निकले हैं.

अमित शाह सोमवार को चक्रधरपुर में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी कहती है कि घुसपैठिए को मत निकालो. अरे राहुल बाबा आपको जो बोलना है बोलो. यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं. मैं आज आपको कह कर जाता हूं. 2024 में जब आपसे वोट मांगने आउंगा उससे पहले पूरे देश के अंदर एनआरसी लगाकर घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी.

सारे राष्ट्रीय मुद्दे झारखंड के चुनाव के अंदर इतने ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि झारखंड वाले भारत को चाहते हैं, झारखंड वाले भारत की सुरक्षा को चाहते हैं, झारखंड वाले आतंकवाद को मिटाना चाहते हैं, झारखंड वाले नक्सलवाद को मिटाना चाहते हैं और झारखंड वाले चाहते हैं कि भव्य राम लला का मंदिर अयोध्या में बने. ये सारे काम तभी भी हो सकते हैं, जब आप नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेंगे.

भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते ले जाना है

अमित शाह ने कहा कि आप जब 7 तारीख को वोट डालिए तो ऐसा ना समझें कि आप किसी विधायक, मंत्री को चुन रहे हैं. आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला वोट है. झारखंड विकास के रास्ते पर जाएगा या दुर्भाग्य के रास्ते पर यह आपका वोट तय करेगा. उनका उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखण्ड को विकास के रास्ते पर ले जाना.

झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम केवल मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी कर सकती है, जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हो, जो पार्टियां आदिवासियों के शोषण करती हो, जो पार्टियां झारखंड की रचना का विरोध करती हो, जो पार्टियां करोड़ों का भ्रष्टाचार करती हो, उन पार्टियों को वोट देकर झारखंड का विकास नहीं होगा.

रघुवर दास ने 5 साल के अंदर जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया है. इस सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है.

महिलाओं और पिछड़ों को आरक्षण

अमित शाह ने कहा कि मैं पिछड़ा समाज के सभी लोगों को बताना चाहता हूं. भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में तय किया है कि जैसे भाजपा की सरकार बनती है. आदिवासियों, दलितों के आरक्षण को बिना छेड़छाड़ किए ओबीसी के आरक्षण को बढ़ाने के लिए एक कमेटी की तैयारी का कर चुके हैं. झारखण्ड की महिलाओं को भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

राहुल बाबा झारखंड में हो, हिसाब लेकर आओ तुमने क्या किया

अमित शाह ने कहा कि आज राहुल गांधी भी झारखंड में हैं. मैं उनको चुनौती देता हूं. राहुल बाबा आप दशकों के शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ. हमने 5 साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, दलित, वंचित के घर तक पहुंचाने का काम किया है.

इतने सालों तक भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाना को लेकर किसी ने चिंता नहीं की. भारतीय जनता पार्टी ने उनके जन्म स्थल पर और कर्म स्थली पर स्मारक बनाकर भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है.

चक्रधरपुर में ओवरब्रिज का हुआ निर्माण

अमित शाह में कहा कि चक्रधरपुर की दशकों पुरानी मांग ओवरब्रिज की थी, जिसे भाजपा की सरकार ने पूरा किया. अनुमंडल कोर्ट का निर्माण हुआ. पनसौवा डैम से चक्रधरपुर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराया.

चक्रधरपुर में 102 किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ. 27 सौ माता बहनों के घर शौचालय बनाकर उनको शर्म से मुक्त कराने का भारतीय जनता पार्टी ने किया है. आयुष्मान भारत योजना के तहत 10,700 गरीब परिवारों को 5 लाख तक का पूरा खर्चा आज नरेंद्र मोदी, रघुवर दास की सरकार उठा रही है.

उज्ज्वला योजना के तहत 27, 630 परिवारों को गैस का सिलेंडर और चूल्हा देकर मेरी दीदियों को माताओं को बहनों को धुए से मुक्त रसोई देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी गई.

1, 59000 छात्रों को छात्रवृति, साइकल दी गई. पेंशन योजना के तहत 11000 व्यक्तियों को पेंशन देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया.

जबरन धर्म परिवर्तन रुके, इसके लिए कानून लेकर भाजपा की सरकार आई

आदिवासी भाइयों का जबरन धर्म परिवर्तन रुके इसके लिए कानून लेकर भाजपा की सरकार आई. हर किसान को राज्य सरकार 25 हजार तक की सहायता देने का काम कर रही है. कांग्रेस ने 70 साल में 22 हजार किमी सड़क बनाया.

भाजपा की सरकार ने 5 साल के अंदर 22, 865 किलोमीटर सड़क बनाने का काम किया. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 5 साल के अंदर औरत 30 लाख आदिवासी भाइयों के घर में, गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम किया.

टाना गाना भगत विकास प्राधिकरण बनाया,108 एंबुलेंस, देवघर में एम्स बनाया, देवघर, जमशेदपुर, दुमका और बोकारो में एयरपोर्ट बनाए, रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, पतरातू में पावर प्लांट का निर्माण किया, सिंदरी के कारखाने को पुनर्जीवित गया. हजारीबाग, पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाए, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग लगभग 20 लाख किसानों को फायदा पहुंचाने का काम किया.

झारखण्ड के सपूत जाते हैं देश की सुरक्षा में

अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि राष्ट्रीय मुद्दों से झारखंड का कोई लेन-देन नहीं है. उनको कहना चाहता हूं कि सीमाओं की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा अगर कहीं जाते हैं तो मेरे झारखंड से जाते हैं.

पहले देश की सुरक्षा में तैनात जवान का सर काट पाकिस्तान ले जाता था पर मौनी बाबा मनमोहन सिंह कुछ नहीं करते थे.

नरेंद्र मोदी की सरकार आई. पुलवामा और उरी में हमला हुआ. मगर इस बार नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना के जवानों को पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों से बदला लेने की इजाजत दी. जिसका परिणाम है एयर और सर्जिकल स्ट्राइक.

कांग्रेस वाले कहते हैं कि झारखंड का धारा 370 से क्या लेना देना. क्या झारखण्ड वाले नहीं चाहते कि कश्मीर भारत का हिस्सा रहे. आप चाहते हो या नहीं चाहते हो. 70 साल से अपनी वोट बैंक की राजनीति करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने धारा 370, 35 ए को नहीं हटाया, लेकिन आपने आशीर्वाद दिया.

14 में से 12 सीटें झारखंड की माताओं और बहनों ने मोदी की झोली में डाल दी. पूरे देश मे हमें 300 सीटें मिली और मोदी ने पहले ही सत्र में 5 अगस्त को धारा 370 को उखाड़ फेंकने का काम किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NCC का दस दिवसीय ऑल इंडिया पतरातु ट्रैकिंग कैंप शुरू

Next Post

समाजीकरण पर जोर देकर जिले में बनाऊंगा बेहतर माहौल : डॉ आरसी प्रसाद

Next Post
समाजीकरण पर जोर देकर जिले में बनाऊंगा बेहतर माहौल : डॉ आरसी प्रसाद

समाजीकरण पर जोर देकर जिले में बनाऊंगा बेहतर माहौल : डॉ आरसी प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d