BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर महिला बनकर पुलिस अफसरों की पत्नियों को दिया झांसा

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
UP में एक व्यक्ति ने फेसबुक पर महिला बनकर पुलिस अफसरों की पत्नियों को दिया झांसा

In UP, a man bluffed the wives of police officers by becoming women on Facebook

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : लखनऊ में एक आदमी ने औरत बनकर पहले फेसबुक पर सरकारी अफसरों की पत्नियों से दोस्ती की और बाद में आपत्तिजनक कॉल कर उन्हें परेशान किया. पुलिस ने मंगलवार को इसकी सूचना दी. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल साक्षी पटेल के नाम से बनाई है. विभूति कांड में एक हफ्ते के अंदर दर्ज इन दो मामलों को साइबर सेल में भेज दिया गया है.

एक अधिकारी की पत्नी द्वारा दायर शिकायत के मुताबिक, फेसबुक पर 19 अगस्त को साक्षी पटेल के नाम से उन्हें रिक्वेस्ट आई जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया. अगले दिन, साक्षी पटेल ने उन्हें ‘हाय’ लिखकर भेजा जिसके जवाब में उन्होंने भगवान की तस्वीर के साथ ‘गुड मॉर्निग’ लिखकर भेजा. उसी रात से मुसीबत शुरू हुई, जब मैसेंजर पर साक्षी पटेल की ओर से उन्हें कॉल आना शुरू हुआ और तब जाकर उन्हें पता लगा कि साक्षी पटेल कोई महिला नहीं बल्कि एक पुरूष है और फेसबुक पर उसने फेक प्रोफाइल बना रखी है.

शिकायतकर्ता ने कहा, “वह सही हालत में नहीं था और मैंने तुरंत कॉल काट दिया.” इसके बाद आरोपी उनके फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने लगा. इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसके पास उनके वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है और अगर उन्होंने उससे बात नहीं की तो वह उनकी तस्वीरों को मॉर्फ (बदलकर या बिगाड़कर) कर उन्हें वायरल कर देगा. उसने वीडियो कॉल भी किया, जिसमें वह बिल्कुल नग्न था.

एक अन्य अधिकारी की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में इसी तरह की एक घटना उभरकर सामने आई है. विभूति खंड स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) राजीव द्विवेदी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों ही मामलों में आरोपी एक ही व्यक्ति है, जिसका फेसबुक प्रोफाइल पर नाम साक्षी पटेल है.

उन्होंने कहा, “उस व्यक्ति के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील कंटेंट पब्लिश करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. अब इस मामले की आगे की जांच लखनऊ पुलिस की साइबर सेल करेगी.”

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इटली लीग : लुकाकू ने इंटर के लिए पहले मैच में किया गोल

Next Post

केजरीवाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पानी के पुराने बिल माफ

Next Post
केजरीवाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पानी के पुराने बिल माफ

केजरीवाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, पानी के पुराने बिल माफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d