BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आंधी, तूफान एवं वज्रपात होने की आशंका को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्ट: उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in Uncategorized
आंधी, तूफान एवं वज्रपात होने की आशंका को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्ट: उपायुक्त

आंधी, तूफान एवं वज्रपात होने की आशंका को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्ट: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त नैन्सी सहाय ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखण्ड के कई जिलों में आंधी, तूफान एवं वज्रपात होने की संभावना है. ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश व वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की जा रही है.

ऐसे में उपर्युक्त तथ्यों को देखते हुए उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया हैं. इसके अलावे उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखेंगे तथा किसी प्रकार की आपात सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारी को अवगत कराएंगे.

साथ ही, आंधी तूफान के कारण किन्ही पथों पर अगर आवागमन बाधित होती है तो पथ को यथावत चालू कराने के संदर्भ में समुचित कार्रवाई करेंगे. इसके अलावे उपायुक्त नैन्सी सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम होने पर प्रयास करें कि अपने घरों मे ही रहें. विशेष परिस्थिति में ही अपने घरों से बाहर निकलें.

निम्न सावधानियों को बरते व खुद को सुरक्षित रखें-

■ जब घर के भीतर हो तो बिजली से संचालित उपकरण से दूर रहें. तार वाले टेलीफोन का उपयोग न करें. खिड़की, दरवाजा, बरामद, व छत से दूर रहें. ऐसी वस्तुएँ जो बिजली की सुचालक है, उन से दूर रहें.

■ धातु से बने पाइप, नल, वाशबेसिन के संपर्क से दूर रहे. कपड़े सुखाने के लिए तार का प्रयोग न कर जूट या सूत की रस्सी का प्रयोग करें.

■ जब आप घर से बाहर हो तो ऊंचे वृक्ष के नीचे न रहे. ऊंचे इमारत वाले क्षेत्र में आश्रय न लें. समूह में खड़े न रहे. पक्के मकान में आश्रय लेना बेहतर है.

■ सफर के दौरान अपने वाहन में ही बने रहे. मजबूत छत वाले वाहन में रहे, खुली छत वाले वाहन में सवारी न करें. बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग न करें. बाइक बिजली या टेलीफोन के खंभे, तार की बाड़, मशीन से दूर रहें.

■ तालाब व जलाशयों से दूर रहें. यदि आप पानी के भीतर हैं या किसी नाव में है तो तुरंत बाहर आ जाए. बारिश में धातु के डंडे वाले छाते का प्रयोग न करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है: कांग्रेस

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

Next Post
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d