BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यातायात माह का हुआ शुभारम्भ, सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक

by bnnbharat.com
November 2, 2020
in समाचार
यातायात माह का हुआ शुभारम्भ, सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,
गोरखपुर: सुरक्षित यातायात को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ल ने आज से यातायात माह का शुभारंभ यातायात कार्यालय से किया पुलिस अधीक्षक यातायात ने कार्यक्रम में बताया कि वाहनों को सावधानी पूर्वक व नियमानुसार चलाएं. बाईक ड्राइव करने के दौरान हेलमेट का उपयोग अवश्य करें तेज वाहन न चलाएं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें साथ ही वाहन चलाते समय नशीली पदार्थों का सेवन न करने की अपील की.

यातायात माह पूरे नवम्बर तक चलाया जायेगा और इस दौरान विशेष तौर पर कम उम्र के वाहन चालकों पर विशेष नज़र रखी जायेगी स्कूल संचालकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा स्कूलों में भी जा कर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा. जनता से सहयोग की अपील की गई यातायात माह की आज से शुरुआत हुई है, और महीने भर यातायात नियमों के लिए चलने वाले जागरूकता अभियान की वजह से लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करने में काफी मदद मिलेगी साथ ही एसपी ट्रैफिक ने जनता से ये भी अपील किया है कि शहर में कही पर भी यातायात व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत अगर है तो वो मुझसे मिलकर अपनी समस्या बता सकता है.

उस समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी आज यातायात माह के शुभारंभ के अवसर ट्रक एसोसिएशन ऑटो एसोसिएशन और बस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए और यातायात पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया.

इस अवसर पर टीआई अख्तियार अहमद अंसारी, टीआई विनोद कुमार शर्मा, हरिद्वार सिंह सहित तमाम यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे सभी को पुलिस अधीक्षक यातायात ने अपने सम्बोधन में यातायात पुलिस के जवानों से कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था में अपना सहयोग पूरी ईमानदारी से दे और जहां भी ड्यूटी लगे आमजनमानस को यातायात के प्रति जागरूक करे. माना जा रहा है कि यातायात माह नवंबर की शुरुआत और जागरूकता से काफी हद तक दुर्घटनाओं पर रोक लगाने में सहायता मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार 31वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिरता दर्ज

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 45,230 नए मामले, 500 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 45,230 नए मामले, 500 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d