BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

IND vs AUS: टीम इंडिया क्‍लीन स्‍वीप करने उतरेगी ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ

by bnnbharat.com
December 8, 2020
in समाचार
IND vs AUS: टीम इंडिया क्‍लीन स्‍वीप करने उतरेगी ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: वनडे सीरीज में मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों मिली हार का जवाब देते हुए विराट कोहली की टीम इंडिया ने टी20 सीरीज अपने नाम कर ली और अब उसकी नजर मंगलवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने पर है.

टीम इंडिया एक बार फिर 2016 जैसी परिस्थिति में ही है, जब‍ टीम वनडे सीरीज हार गई थी, मगर इसके बाद उसने ऑस्‍ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 3-0 से मात दे दी थी. वनडे सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया शुरुआत के दो मैच हार गई थी, मगर तीसरा वनडे जीतकर न सिर्फ उसने खुद को क्‍लीन स्‍वीप होने से बचाया, बल्कि लय भी हासिल की, जिसे उसने टी20 सीरीज में बरकरार रखा.

पहला टी20 मैच भारत ने 11 रन के अंतर से जीता था, जिसमें रवींद्र जडेजा की बेहतरीन पारी और युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए, मगर जडेजा चोट के चलते दूसरा मैच नहीं खेल पाए और इस बार हार्दिक पंड्या ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी.

पंड्या ने बेहतरीन फिनिशर की भूमिका निभाते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. पिछले तीन मैचों में मिली जीत से टीम इंडिया का उत्‍साह तो बढ़ा ही है, साथ ही विश्‍वास भी बढ़ा है कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद शमी को आराम देने के बावजूद वो तीन गेंदबाज उम्‍मीदों पर खरे उतरे, जिनके पास कुल अनुभव 40 मैचों से भी कम है.


ऑस्‍ट्रेलियाई दौरे पर टी नटराजन ने सबसे ज्‍यादा प्रभावित किया, उन्‍होंने तीसरे वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्‍यू किया था और ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज उनके अटैक के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि ऑस्‍ट्रेलिया को किसी भी कीमत में कमतर नहीं आका जा सकता.

अगर पिछले मैच में दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों के बीच फर्क बीच के ओवर्स में बल्‍लेबाजी का रहा. एरोन फिंच की गैरमौजूदगी में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की कमान संभालने वाले मैथ्‍यू वेड के आउट होने के बाद मेजबान ने लय खो दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘IIT’ आईएसएम में 105 स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट, 48 लाख का मिला पैकेज

Next Post

31 दिसंबर से पहले नहीं किया ‘ITR’ फाइल, तो भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना

Next Post
सिर्फ 15 मिनट में आप स्वयं दाखिल कर सकते हैं ITR

31 दिसंबर से पहले नहीं किया 'ITR' फाइल, तो भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d