दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के साथ हिंद महासागर में संयुक्त अभ्यास के महज एक दिन के अंतराल पर भारतीय नौसेना एक और मेगा नौसैनिक अभ्यास में शिरकत करने जा रही है.
शनिवार से भारतीय नौसेना उत्तरी अरब सागर में जापानी नौसेना के साथ तीन दिन के संयुक्त अभ्यास ‘जीमेक्स’ की शुरुआत करेगी. अधिकारियों का कहना है कि इससे भारतीय नौसेना की अभियान क्षमताओं को मजबूती मिलेगी.