BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत ने पार किया तीन सौ का आंकड़ा, कोहली ने जड़ा पहला शतक

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in समाचार
भारत ने पार किया तीन सौ का आंकड़ा, कोहली ने जड़ा पहला शतक

India crossed the three hundred mark, Kohli hit the first century

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली : 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट मैच में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. भारत ने अब तक तीन सौ का आंकड़ा पार कर लिया है. मैच में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है. इस साल यानी साल 2019 में उनके बल्‍ले से टेस्‍ट क्रिकेट में पहला शतक निकला है. इससे पहले उन्‍होंने टेस्‍ट से लेकर एक दिवसीय और T-20 में रन तो बहुत बनाए, लेकिन वे टेस्‍ट में शतक नहीं लगा पाए थे. अब विराट कोहली ने शतक जड़ दिया है.

विराट कोहली के टेस्‍ट करियर की बात करें तो वे अब तक 80 टेस्‍ट खेल चुके हैं. इन 80 टेस्‍ट की 137 पारियों में विराट ने छह हजार 800 से अधिक रन बनाए हैं. इसमें वे 25 शतक और 33 अर्द्शतक ठोक चुके हैं. उनका औसत भी 53 रन से ज्‍यादा का है, वहीं उनका स्‍ट्राइक रेट 57 रन से अधिक का है. टेस्‍ट में अब तक 25 शतक ठोकने वाले विराट कोहली के बल्‍ले से इस साल अब कोई शतक नहीं निकला था. विराट कोहली ने इससे पहले पिछले साल 14 दिसंबर को आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्‍ट शतक लगाया था. उस मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने 123 रन बनाए थे, हालांकि दूसरी पारी में वे 17 के निजी स्‍कोर पर आउट हो गए थे. इसके बाद वे शतक लगाने से महरूम रह गए थे. इस दौरान विराट कोहली यह छठा टेस्‍ट मैच खेले हैं, वह शतक के करीब तो कई बार पहुंचे, लेकिन अर्द्शतक को शतक में तब्‍दील करने में नाकाम साबित हो रहे थे.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में पहले दिन ही विराट ने टॉस जीता और बल्‍लेबाजी का फैसला किया. उनकी बल्‍लेबाजी भी दिन के आखिरी सत्र में आ गई थी. पहले दिन के खेल के बाद विराट 63 रन पर नाबाद लौटे थे. पहले दिन ही विराट ने जिस तरह का टेंपरामेंट दिखाया, उससे लगने लगा था कि विराट इस बार कुछ बड़ा करने के मूड में हैं. गेंद उनके बल्‍ले पर ठीक तरह से आ रही थी, वहीं विराट जमीनी शॉट ही ज्‍यादा खेल रहे थे. कप्‍तान विराट कोहली किस तरह अपने लक्ष्य के प्रति सजग थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विराट ने अपने शतक के दौरान एक भी छक्‍का नहीं मारा. वे लगातार जमीनी शॉट ही खेल रहे थे. विराट ने अपनी इस पारी में 15 चौके भी जड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होटवार जेल में बंद खनन अधिकारी के जमशेदपुर स्थित आवास पर रांची पुलिस का छापा

Next Post

CISF के कमांडेंट ने प्यार में पड़कर महिला के पति को फंसाने की रची साजिश

Next Post
CISF के कमांडेंट ने प्यार में पड़कर महिला के पति को फंसाने की रची साजिश

CISF के कमांडेंट ने प्यार में पड़कर महिला के पति को फंसाने की रची साजिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d