BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डे-नाईट टेस्ट के साथ भारत-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
डे-नाईट टेस्ट के साथ भारत-इंग्लैंड की मेजबानी करेगा दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi:- भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच का खेला जारी है. लेकिन तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए गुजरात का नया स्टेडियम भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है. अहमदाबाद में एक लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है.

गुजरात क्रिकेट संघ के तहत आने वाले इस स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं के साथ नए तरीके से तैयार किया गया है और छह साल बाद अब एक बार फिर से ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है. यहां भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाईट टेस्ट के साथ सीरीज के आखिरी दो मुकाबले और पांच टी-20 मैच भी खेले जाएंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से यहां तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा, जिसके लिए रविवार से टिकट की बिक्री भी चालू हो गई. हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगी पाबंदियों की वजह से सिर्फ 50 प्रतिशत दर्शकों को ही टिकट मिलेगी.

गुजरात क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी में कहा, ‘हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं और दर्शकों की मेजबानी के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं. हम इस मुश्किल घड़ी में सभी तरह के सुरक्षा नियमों को अपना रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने पर यहां 100 प्रतिशत दर्शकों के साथ मैच के आयोजन होंगे.’

उधर चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए टिकटों के दाम भी सामने आ गए. 24 फरवरी से शुरू होने वाले डे-नाईट टेस्ट मैच के लिए टिकटों के दाम 300 से लेकर 1000 रुपये तक रखे गए हैं.

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित पुराने मोटेरा स्टेडियम को 2015 में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था और फिर 2017 में दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हुआ और नए सिरे से सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) के नाम से अत्याधुनिक सुविधाओं और अधिक क्षमता के साथ बनाया गया.

गुजरात क्रिकेट संघ की तरफ से 1982 में बनाए गए इस स्टेडियम में पहले 53000 दर्शकों के बैठने की क्षमता थी लेकिन अब यहां 1.10 लाख दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख पाएंगे. यह स्टेडियम साबरमती नदी के किनारे 65 एकड़ में बना है. इस स्टेडियम की लागत 700 करोड़ रुपये की बताई गई है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार: देर शाम सड़क पर टहल रही महिला के साथ गैंगरेप

Next Post

प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधेश्याम’ इस दिन होगी रिलीज

Next Post
प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधेश्याम’ इस दिन होगी रिलीज

प्रभास-पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधेश्याम' इस दिन होगी रिलीज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d