BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में, बारिश से सेमीफाइनल रद्द

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in Uncategorized
भारत पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में, बारिश से सेमीफाइनल रद्द

भारत पहली बार T-20 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में, बारिश से सेमीफाइनल रद्द

Share on FacebookShare on Twitter

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. इसी के साथ टीम इंडिया पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है.

गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार थी. लेकिन बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया. इसी के साथ टीम इंडिया को अपने ग्रुप के प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने का फायदा मिला और उसे सीधे फाइनल का टिकट मिल गया है.

बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक मैच में निर्णय के लिए 10-10 ओवर के मैच का होना अनिवार्य था. लेकिन बारिश के रुकने के आसार नहीं दिखने पर आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबले को रद्द कर दिया. साथ ही टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की घोषणा भी कर दी.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के उस अनुरोध को ठुकरा दिया था, जिसमें उसने महिला टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखने का अनुरोध किया था. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले थे. पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना इंग्लैंड से होना था, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा.

बिना खेले फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी बारिश की आशंका जताई गई है और अगर बारिश के कारण दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भी रद्द होता है तो फिर इंग्लैंड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बाहर हो जाएगी. ऐसे में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल में मुकाबला होगा.

भारतीय टीम ग्रुप-ए में अपने सभी चारों मैच जीतकर 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है और पहले सेमीफाइनल मुकाबले के रद्द होने पर उसे इसी का फायदा मिला. जिससे वो सीधे फाइनल में पहुंच गई.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उम्मीद है कि आज नया डेथ वारंट जारी हो जाएगा: निर्भया की मां

Next Post

दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, हमें नियमों का करना है पालन: हरमनप्रीत कौर

Next Post
दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, हमें नियमों का करना है पालन: हरमनप्रीत कौर

दुर्भाग्यवश हम मैच नहीं खेल पाए, हमें नियमों का करना है पालन: हरमनप्रीत कौर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d