नई दिल्ली: भारत ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो 400 किमी से अधिक दूरी तक दुश्मन को ढेर कर सकती है. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पीजे-10 परियोजना के तहत किया गया. इसके तहत मिसाइल को स्वदेशी बूस्टर के साथ लॉन्च किया गया.

