BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है: पाक

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in समाचार
भारत विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है: पाक

भारत विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है: पाक

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी का सामना कर रहे पाकिस्तान ने भारत से संबंधों को सामान्य करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि मौजूदा समय में भारत के साथ युद्ध जैसी तनावपूर्ण स्थिति नहीं है, लेकिन इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव कम करने के लिए काम करना चाहिए.

रिपोर्ट के मुताबिक खान ने स्विट्जरलैंड के दावोस शहर में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक से इतर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मीडिया परिषद को दिए गए एक साक्षात्कार में यह बात कही.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि भारत अपने घरेलू विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है.

उन्होंने कहा, “दो परमाणु हथियार संपन्न देश कभी संघर्ष के बारे में नहीं सोच सकते इसलिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए.”

खान ने संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षकों को नियंत्रण रेखा के नजदीक जाने देने की मांग भी की.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत के साथ उनके देश का रिश्ता सामान्य हो जाएगा तब दुनिया को पाकिस्तान की सही आर्थिक क्षमता का अहसास होगा. खान ने कहा कि शांति और स्थिरता के बिना आर्थिक विकास संभव नहीं है.

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं, लेकिन जब ये सामान्य होंगे तो दुनिया को पाकिस्तान की रणनीतिक आर्थिक क्षमता के बारे में पता चलेगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चिदंबरम ने कहा, पीएम ने 5 आलोचकों के साथ बहस के सुझाव को क्यों स्वीकार नहीं किया

Next Post

मंत्रिमंडल विस्तार कल संभव, 8 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद

Next Post
मंत्रिमंडल विस्तार कल संभव, 8 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद

मंत्रिमंडल विस्तार कल संभव, 8 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d