BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तटबंध को लेकर भारत-नेपाल के बीच विवाद

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
तटबंध को लेकर भारत-नेपाल के बीच विवाद

तटबंध को लेकर भारत-नेपाल के बीच विवाद

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच अभी भी सीमा विवाद को लेकर मतभेद की स्थिति बनी हुई है. भारत-नेपाल के पूर्वी चंपारण में ढाका के बलुआ स्थित बंजरहा से सटे लालबकेया नदी के गुआबारी तटबंध ने को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से विवाद की स्थिति पैदा हो गई है. यह मामला तब सामने आया जब भारत द्वारा इस तटबंध पर हो रहे मरम्मत कार्य पर नेपाल ने नो मेंस लैंड बताते हुए आपत्ति जताई है.

इससे पहले भी निर्माण कार्य रोक चुका है नेपाल

अब इस मामले को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से बातचीत का सिलसिला शूरू हो गया है. इससे पहले 25 मई को नेपाल प्रशासन ने गुआबारी में तटबंध के इस हिस्से पर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया था. इस मामले को लेकर नेपाल के रौतहट जिलाधिकारी वासुदेव घिमिरे ने बीते सोमवार को दोनों देशों की भूमापक टीम द्वारा की गई पैमाइश में पाया कि तटबंध किसी-किसी जगह पर नो मेंस लैंड को अतिक्रमिक कर बनाया गया है.

मामला अब शीर्षस्थ अफसरों के संज्ञान में

जिलाधिकारी वासुदेव घिमिरे ने कहा, इस विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सहमति बन गई थी, जिसके बाद भी तटबंध नहीं हटाया गया. वहीं पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी ने सरकार की ओर से इस मामले पर अभी किसी भी प्रकार की रिपोर्ट न मिलने की बात कही है. बीते रविवार को नेपाल द्वारा रोके गए निर्माण कार्य का ये मामला अब शीर्षस्थ अफसरों के संज्ञान में ला दिया गया है.

जल्द हो सकती है सीमा विवाद पर बड़ी बैठक

तटबंध को लेकर जल्द ही दोनों देशों के अफसरों के बीच बड़ी बैठक हो सकती है. दरअसल, इंडो-नेपाल कॉरिडोर प्रोजेक्ट साल जिलों के लिए शुरू किया गया था, जो अभी तक किसी न किसी कारण के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है. इसके तहत लगभग 600 किमी क्षेत्र में स्पेशल कॉरिडोर प्रस्तावित है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल 

Next Post

BSK काॅलेज में वन महोत्सव में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

Next Post
BSK काॅलेज में वन महोत्सव में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

BSK काॅलेज में वन महोत्सव में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d