अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत में एक बार फिर अपना धमक साबित करते हुए करते हुए अंतरिक्ष की दुनिया में एक और उपलब्धि की ओर कदम बढ़ा दिया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान इसरो के चंद्रयान-2 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। रविवार सुबह छह बजकर 51 मिनट से शुरू होकर यह काउंटडाउन 20 घंटे तक चलेगा। इसरो का सबसे ख़ास और भारी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हीकल-मार्क 3 (जीएसएलवी-एमके3) यान को लेकर रवाना होगा। यह 15 जुलाई को तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च हो जाएगा। काउंटडाउन के दौरान रॉकेट और यान के पूरे सिस्टम को जांचा जा रहा है रॉकेट में ईंधन भरने की प्रक्रिया के बाद इस विशेष मिशन से चांद पर यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा
श्रीहरिकोटा सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र से होगा लांच
चंद्रयान की लांचिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन प्रक्षेपण केंद्र से होना तय है, इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस अपने यान चांद पर पहुंच चुके हैं भारत ने इससे पहले 2008 में चंद्रयान-1 भेजा था, जिसने 10 माह तक चांद की परिक्रमा करते हुए प्रयोगों को अंजाम दिया था। चांद पर पानी की खोज का श्रेय भारत के इसी अभियान को जाता है। इसरो प्रमुख डॉ. के सिवन के हवाले से कहा गया है कि इस मिशन की सारी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से जारी हैं।