BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी हुए टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in समाचार
11 टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी हुए टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल

India set a record by winning 11 test series, Dhoni joins in celebrating team India's victory

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भारत ने मंगलवार को रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन जीत दर्ज की. जिसके बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने साथियों से मिले. भारत ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते दक्षिण अफ्रीका को सीरीज आखिरी मैच में पारी और 202 रनों से करारी शिकस्त दी. मैच के बाद धोनी को स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम समेत अन्य खिलाड़ियों से मिलते हुए देखा गया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी एक फोटो भी ट्वीट की. भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी धोनी के साथ एक फोटो साझा की. उन्होंने लिखा, ‘सीरीज में बेहतरीन जीत के बाद इस महान भारतीय खिलाड़ी को देखकर अच्छा लगा.’ भारत ने इस दमदार जीत के साथ ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. दक्षिण अफ्रीका के ऊपर भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है. भारत ने घरेलू धरती पर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर एक रिकॉर्ड भी बना दिया है.

बताते चले कि रांची टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रनों से हरा दिया. भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. चौथे दिन भारत को मैच जीतने के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार थी जो दिन के दूसरे ओवर में ही उसने हासिल कर लिया. चौथे दिन भारत ने सिर्फ 11 मिनट और दो ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया.

टीम इंडिया का यह  27 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ क्लीन स्वीप है. भारत को इस जीत से 40 अंक मिले और उसने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अपने सभी पांचों मैच जीतकर 240 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. रोहित शर्मा को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ और ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के होमगार्ड जवानों का छलका दर्द, कैसे मनाएं दिवाली

Next Post

माटी के मोल बिकते हैं मिट्टी के दीये, दुकानदारों का झलका दर्द

Next Post
माटी के मोल बिकते हैं मिट्टी के दीये, दुकानदारों का झलका दर्द

माटी के मोल बिकते हैं मिट्टी के दीये, दुकानदारों का झलका दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d