BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत कोरोना के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखे: WHO

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in समाचार
भारत कोरोना के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखे: WHO

भारत कोरोना के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखे: WHO

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुये विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत से आह्वान किया है कि कोरोना के प्रसार के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखी जाये.

Also Read This: लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचे

ध्यान रहे कि भारत में कोरोना के अब तक 499 मामले सामने आ चुके हैं और यह आंकड़ा हर घन्टे बदल रहा है.

इस प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित 548 जिलों में लॉकडाउन है.

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदम पर डब्लूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयान ने कहा कि भारत चीन जैसा ही बेहद घनी आबादी वाला देश है.

इन घनी आबादी वाले देशों में जो कुछ होगा उससे ज्यादा हद तक कोरोना वायरस का भविष्य निर्धारित होगा.

उन्होंने आगे कहा कि यह वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है. इसलिए यह जरूरी है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे.

माइकल जे रेयान ने यह भी कहा कि भारत ने साइलेंट किलर कही जाने वाली दो गंभीर बीमारियों – स्मॉल पॉक्स और पोलियो के उन्मूलन में दुनिया की अगुवाई की है.

Also Read This: 90 हजार NRI लौटे पंजाब, बढ़ा खतरा

भारत में जबरदस्त क्षमता है, सभी देशों में भी जबरदस्त क्षमता है कि वे अपने समुदायों और नागरिक समाजों को एकत्र करें.

दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कोरोना की भयावहता देखते हुए पूरी दुनिया से वैश्विक शांति को लेकर आह्वान किया.

उन्होंने कहा, “मैं दुनिया के सभी कोनों में तत्काल वैश्विक युद्ध विराम का आह्वान कर रहा हूं. यह समय लॉकडाउन पर सशस्त्र संघर्ष और हमारे जीवन की सच्ची लड़ाई पर एक साथ ध्यान केंद्रित करने, शत्रुता को पीछे छोड़ने और अविश्वास और दुश्मनी को दूर करने का है.”

ध्यान रहे कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है. कोरोना का जहर अब तक दुनियाभर के 16,000 से ज्यादा लोगों को निगल चुका है.

वहीं, 3.6 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. इटली के बाद चीन में 3,270 मौत हो चुकी है. अकेले इटली में कोरोना से 6,077 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में भी 400 से ज्यादा लोग नही रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचे

Next Post

झोपड़ी में लगी आग, 3 भाई-बहन जिंदा जले

Next Post
झोपड़ी में लगी आग, 3 भाई-बहन जिंदा जले

झोपड़ी में लगी आग, 3 भाई-बहन जिंदा जले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d