BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पड़ोसी देशों को भारत दान करेगा टीके की 1 करोड़ खुराक

by bnnbharat.com
January 19, 2021
in समाचार
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग तेजी हो गई है. इस खतरनाक महामारी से निपटने के लिए भारत (India) ने भी दो वैक्सीन के साथ अपनी लड़ाई तेज कर दी है. भारत में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है. अब तक कुल 3,81,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है. इतना ही नहीं इस संकट की घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देशों की भी सहायता कर रहा है. खबर है कि भारत अपने पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन की 10 मिलियन यानी 1 करोड़ खुराक मुफ्त में भेज सकता है.

बता दें कि भारत सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद 16 जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान चल रहा है.

बांग्लादेश को कोरोना वैक्सीन का तोहफा

भूटान (Bhutan) के बाद अब भारत सरकार बांग्लादेश (Bangladesh) को कोविड-19 वैक्सीन की डोज मुफ्त में देगी. भारत पहले चरण में 20 जनवरी को स्पेशल प्लेन से ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (covishield) की 20 लाख डोज बांग्लादेश भेज सकता है. बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने इस बात की पुष्टि की है और कहा कि बांग्लादेश को भारत की तरफ से उपहार स्वरूप भारी मात्रा में कोरोना वैक्सीन की डोज मिलने वाली है. बांग्लादेश में कोरोना के अब तक 5 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं. अब तक 7 हजार 900 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारत में भारी स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान जारी

भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड बना रही है, लगभग एक साल देश कोरोना की मार झेल रहा है, और अब दो नई वैक्सीन (Vaccine) के रूप में एक नई उम्मीद आई है. भारत में भारी स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के अनुसार, अब तक करीब चार लाख लाभार्थियों का टीकारण किया जा चुका है, जिनमें से 580 लोगों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है.

जानें कहां कितना हुआ टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक कुल 3,81,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है ये आंकड़े कल शाम के 5 बजे तक के हैं. बीते सोमवार को मिले आंकड़े के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 9,758, अरुणाचल प्रदेश में 1,054, असम में 1,872, बिहार में 8,656, छत्तीसगढ़ में 4,459, दिल्ली में 3,111, हरियाणा में 3446, हिमाचल प्रदेश में 2,914, जम्मू-कश्मीर में 1,139, झारखंड में 2,687, कनार्टक में 36,888 लोगों को टीका लगाया गया.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 580 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव रिपोर्ट हुआ है जिसमें से 7 लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

मार्च में शुरु होगी PM मोदी की विदेश यात्राएं

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों नही जा रहे थे लेकिन अब मार्च, 2021 पीएम मोदी बांग्लादेश की यात्रा कर अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद पीएम मोदी के पुर्तगाल की यात्रा पर जाने की तैयारी है. पुर्तगाल यात्रा यूरोपीय संघ के साथ भारत के रिश्तों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके उपरांत जून, 2021 में ब्रिटेन में होने वाले समूह-7 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण आ चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नई पॉलिसी पर सरकार ने व्हाट्सएप के सीईओ से मांगा जवाब

Next Post

भारतीय टीम का जज्बा, हौसला और खुद पर विश्वास करने की नई मिशालः पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त

Next Post
भारतीय टीम का जज्बा, हौसला और खुद पर विश्वास करने की नई मिशालः पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त

भारतीय टीम का जज्बा, हौसला और खुद पर विश्वास करने की नई मिशालः पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d