BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंसाइनमेंट रुकने से हो रहा भारतीय व्यापार को नुकसान: नितिन गडकरी

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in समाचार
कंसाइनमेंट रुकने से हो रहा भारतीय व्यापार को नुकसान: नितिन गडकरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बंदरगाहों पर अटके चीनी कंसाइनमेंट को लेकर परिवहन और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को चिट्ठी लिखी है.

चिट्ठी के जरिए गडकरी ने कहा है कि कंसाइनमेंट रुकने से भारतीय व्यापार को नुकसान हो रहा है. गडकरी ने पोर्ट पर अटके कन्साइनमेंट को जल्द क्लियर करने का आग्रह किया है. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि ये शिपमेंट उद्योगपतियों द्वारा किए गए भुगतान के आधार पर भारतीय तटों तक पहुंच गए हैं.

उन्होंने एक वेब-प्लेटफॉर्म को बताया कि इन आयातित सामानों की निकासी में हो रही देरी से भारतीय व्यापारी आहत होंगे, न कि चीन. गडकरी ने कहा, हमारा ध्यान आयात को कम करने पर है और ऐसा करने के लिए हम आयात शुल्क बढ़ा सकते हैं. लेकिन पहले से ही आयातित वस्तुओं को रोककर रखने से हमारे व्यापारियों को बहुत बड़ा नुकसान होगा.

किसान संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने गडकरी से मिलकर बताया कि बताया कि कैसे कस्टम क्लियरेंस में देरी हुई. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा.

संगठन ने गडकरी को बताया कि कैसे कीटनाशक नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले मैकेनिकल स्प्रे और उनके स्पेयर पार्ट्स की खेप के लिए कस्टम क्लियरेंस में देरी हो रही है.

कोविड-19 महामारी के कारण छिड़काव करने वाले उपकरणों को शहरी क्षेत्रों में भेज दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप खेतों में इन उपकरणों की कमी हो गई.

नतीजतन, कंपनियों ने इक्विपमेंट इम्पोर्ट करने का फैसला किया जो बंदरगाहों पर रुके हुए हैं क्योंकि कस्टम अधिकारियों ने चीन से भेजी गई खेपों की 100 प्रतिशत जांच करने का फैसला किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा किल कोरोना अभियान: कलेक्‍टर

Next Post

राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन

Next Post
राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन

राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d