BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय छात्र की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या

by bnnbharat.com
November 30, 2019
in Uncategorized
भारतीय छात्र की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या

भारतीय छात्र की कैलिफोर्निया में गोली मारकर हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सैन बर्नारडिनो की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 25 साल के छात्र की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था. छात्र की पहचान अभिषेक सुदेश भट के तौर पर हुई है. वह एक मोटल में पार्ट टाइम नौकरी करता था.

छात्र पर उस समय हमला हुआ जब वह काम से घर लौट रहा था. उसके परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें हमले के मकसद और हमलावर की पहचान के बारे में नहीं पता है. सुदेश चंद के बेटे अभिषेक का शव सैन बर्नारडिनो अस्पताल की मोर्चरी में है. सुदेश चंद एक योग गुरू हैं और मैसूर के कुवेम्पुनगर में श्री उपनिषद योग सेंटर ट्रस्ट चलाते हैं.

परिवार को अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास से आधिकारिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार है. सुदेश पिछले 16 सालों से योग केंद्र चला रहे हैं. अभिषेक के कजिन श्रीवत्स ने कहा कि उसने दो साल पहले अमेरिका जाने से पहले मैसूर के विद्या विकास इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी.

श्रीवत्स ने कहा कि अभिषेक के एक दोस्त ने परिवार को बताया कि एक हमलावर ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह दोस्त मृतक के साथ उसी मोटल में काम करता था. परिवार के एक सदस्य ने कहा कि मोटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर कैद हो गया है और अमेरिकी पुलिस हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने अभिषेक के माता-पिता से बात की है. फेसबुक पर अभिषेक ने लिखा था कि उसे कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के बर्नारडिनो कॉलेज ऑफ नेचुरल साइंसिस में डॉक्टर अर्नेस्टो गोमेज के सहायक के रूप में 31 अक्तूबर से नियुक्त किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाप-बेटा मुख्यमंत्री बने लेकिन झारखंड के आंदोलनकारियों को नहीं दिया सम्मान : सीएम

Next Post

चुनावी रंग में रंग गए हैं रांची के कवि, व्यंग वाण से छोड़ रहे तीर

Next Post
चुनावी रंग में रंग गए हैं रांची के कवि, व्यंग वाण से छोड़ रहे तीर

चुनावी रंग में रंग गए हैं रांची के कवि, व्यंग वाण से छोड़ रहे तीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d