BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंडिगो एयरपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने दागी 6 गोलियां

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
इंडिगो एयरपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने दागी 6 गोलियां
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार की राजधानी पटना में इंडिगो एयरपोर्ट मैनेजर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वह 42 साल के थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पटना के पुनीचक इलाके के कुसुम विलास अपार्टमेंट में मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई. एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार एयरपोर्ट से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार कुछ हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी.

रूपेश कुमार पर कॉलोनी के गेट के ठीक बाहर छह राउंड फायर की और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एयरलाइन ने इस घटना की पुष्टि की और एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार की मौत पर दुख व्यक्त किया है. एयरलाइन की ओर से कहा गया है कि हमारी संवोदनाएं मृतक के परिवार के साथ है. एयरलाइ अपने बयान में कहा है कि संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. प्रदान कर रहे हैं.

रूपेश कुमार अपनी मौत से एक दिन पहले परिवार के साथ छुट्टियां मनाकर गोवा से लौटे थे. इंडिगो एयरपोर्ट मैनेजर की हत्या ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की सरकार अब अपराधियों के हाथों में है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि रूपेश कुमार की हत्या राज्य में गैंगस्टरों ने की.

तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों ने पटना में एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की उनके आवास के बाहर गोलियाँ मार हत्या कर दी. वह मिलनसार और मददगार स्वभाव के धनी थे. उनकी असामयिक मृत्यु से बहुत दुःखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. बिहार में अब अपराधी ही सरकार चला रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोजगार दर में आई गिरावट, दिसंबर तिमाही में 2.8% घटा

Next Post

डॉक्टर-इंजीनियर बनने की ‘आकांक्षा’ पर लगा ग्रहण, भवन तैयार लेकिन नहीं हो रहा उद्घाटन

Next Post
डॉक्टर-इंजीनियर बनने की ‘आकांक्षा’ पर लगा ग्रहण, भवन तैयार लेकिन नहीं हो रहा उद्घाटन

डॉक्टर-इंजीनियर बनने की 'आकांक्षा' पर लगा ग्रहण, भवन तैयार लेकिन नहीं हो रहा उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d