BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 46000 के पार, 1566 लोगों की मौत

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in Uncategorized
भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 46000 के पार, 1566 लोगों की मौत

भारत में संक्रमण का आंकड़ा पहुंचा 46000 के पार, 1566 लोगों की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है.

इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 46 हजार पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 46,437 हो गई है और 1566 लोगों की मौत हुई है.

वहीं राहत की बात यह है कि 12847 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि 3 मई से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल और दूसरा 3 मई को खत्म होने वाला था.

संक्रमितों की संख्या 46 हजार के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हजार 437 हो गई है. 12 हजार 847 मरीज ठीक हो चुके हैं. अकेले महाराष्ट्र में 14 हजार 541 कोरोना पॉजिटिव हैं.

सबसे भयावह स्थिति महाराष्ट्र में है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित है. वहीं 583 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है जबकि 2465 लोग कोरोना से जंग लड़ने में सफल रहें हैं.

देश में गुजरात संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, यहां कुल 5804 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए है जबकि 319 की संक्रमण से मौत हो गई है और 1195 मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अभी 4898 संक्रमितों की पुष्टि हुई है जिसमें से 64 की मौत हो गई है जबकि 1431 लोग ठीक भी हुए है.

लॉकडाउन के तीसरे चरण में कुछ ढील देने की शुरुआत के साथ ही कोरोना ने भी तेजी से अपने पैर पसारे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं जबकि 195 लोगों की मौत हुई है. ये अब तक का देश में सबसे बड़ा उछाल है.

इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 46 हजार के पार हो गए हैं वहीं, अब तक 1568 लोगों की जान इस महामारी से भारत में जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 32134 हो गई है. वहीं, कुल संक्रमण के मामले 46437 हैं. इसके साथ ही 12847 लोग इस कोरोना बीमारी से ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं.

इस बीच देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्य प्रदेश के इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही, जिले में वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 165 पर पहुंच गयी है. राजस्थान में भी 5 और लोगों के मौत की खबर है. इसी के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या 82 हो गई है. राजस्थान में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1546 है. वहीं, कुल संक्रमण के मामले 3099 हो गए हैं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंतजार…….. खामोश थी पर लब कुछ कहना चाह रहे थे !

Next Post

झारखंड के न्यायाधीशों ने अपने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दान की डेढ़ करोड़ रुपये की राशि

Next Post
झारखंड के न्यायाधीशों ने अपने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दान की डेढ़ करोड़ रुपये की राशि

झारखंड के न्यायाधीशों ने अपने वेतन से पीएम केयर्स फंड में दान की डेढ़ करोड़ रुपये की राशि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d