रांची: इनर व्हील क्लब स्वर्णरेखा रांची Dist 325 ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में जरूरतमंद वृद्धों, महिलाओ एवं बच्चों को भोजन कराया गया. साथ ही कंबल, फल, बिस्कुट, मिक्सचर और मास्क बांटे गए.

मंदिर परिसर में पर्यावरणसगंरक्ष हेतु वृक्षारोपण कर फल एवं फूलों के पौधे लगाए गए. IWC स्वर्णरेखा ने वातावरण स्वच्छता अभियान एवं ब्रांडिंग प्रोजेक्ट के तहत दो डस्टबिन भी परिसर में लगाए गए.
सारे प्रोजेक्ट अध्यक्षा नन्दिता गुप्ता और सचिव नम्रता कुमार के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मिलकर किया. क्लब के सदस्यों ने विश्व कल्याण की कामना हेतु पूजा अर्चना की.

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीता नारायण, माला श्रीवास्तव, देवयानी सांयाल, संध्या प्रकाश, सोमा भादुड़ी, नीता शेखर, दीपा चौहान, अर्चना त्रिवेदी, रींकु बैनर्जी, सगींता सिन्हा, अंबुजा शरण, नीता सिंह, नीलम अखौरी, सुषमा सिन्हा, सुनीता सिन्हा, प्रिया राय आदि उपस्थित रहीं.

