जमशेदपुर: सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब वेस्ट की ओर से साकची स्थित बंगाल क्लब में दो दिवसीय हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ किया गया. मेले का उद्घाटन जियाडा की क्षेत्रीय निदेशक रंजना मिश्रा ने फिता काट कर किया.
इस दौरान रंजना मिश्रा ने महिलाओं के प्रयासों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि इनरव्हील संस्था की ओर से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है, और ऐसे कार्यक्रमों के जरिए जुटाए गए फंड का उपयोग समाज हित के लिए किया जाता है.
उन्होंने आम लोगों से मेले में लगे उत्पाद देखने और खरीदने की अपील की. ताकि इससे कमाए गए पैसों से जरूरतमंदों की मदद की जा सके. इस दौरान क्लब की काफी संख्या में महिला कर्जकर्ताओं ने भाग लिया.

