रांचीः एनडीए में शीट शेयरिंग का पेंच अब तक सुलझा नहीं है. आजसू की डिमांड से केंद्र व प्रदेश के आला नेता सहमत नहीं हैं.
बीजेपी आजसू को 11 सीटों से अधिक देने के पक्ष में नहीं है. चर्चा यह है कि बीजेपी महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए अपना रूख साफ किया है.
महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना के सामने नहीं झुकी. चर्चा यह है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में अपनी सीटिंग सीट गिरिडीह को छोड़कर आजसू को वेटेज दिया था.
चंदनकियारी और लोहरदगा बीजेपी के खाते में जाएगी
चर्चा यह है कि चंदनकियारी और लोहरदगा बीजेपी के खाते में जाएगी. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए लोहरदगा के वर्तमान विधायक सुखदेव भगत ने परचा खरीद लिया है.
वहीं आजसू के उमाकांत रजक ने भी 10 नवंबर को पर्चा खरीदने की बात कही है. जबकि चंदनकियारी में बीजेपी के सीटिंग विधायक अमर बाउरी हैं. इस कारण बीजेपी इन दोनों सीटों को अपने पास रखना चाहती है.
अधिक दबाब बना, तो बीजेपी प्लान बी पर करेगी काम
अगर आजसू ने अधिक दबाव बनाया तो बीजेपी प्लान बी पर काम करेगी. फिलहाल चर्चा यह है कि आजसू के खाते में सिल्ली, रामगढ़, जुगसलाई, तमाड़, टुंडी, बड़कागांव, ईचागढ़, हुसैनाबाद, डुमरी और गोमिया जाती दिख रही है.
मुख्यमंत्री शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके बाद देर शाम तक सीटों की सूची जारी होने की संभावना है.

