BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दरोगा ने की दिव्यांग की जूतों से पिटाई, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, मौत

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in समाचार
दरोगा ने की दिव्यांग की जूतों से पिटाई, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, मौत

दरोगा ने की दिव्यांग की जूतों से पिटाई, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, मौत

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश(महाराजगंज): दरोगा के थाने में दिव्यांग को जूते से पिटाई करने का मामला सामने आया है. इससे आहत दिव्यांग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली. जिसकी उपचार के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है.

जानकारी के अनसुार दिव्यांग का पड़ोसी के साथ मामूली सा विवाद हुआ था तो पुलिस उसे थाने लेकर आ गई. दरोगा ने उसकी जूते से पिटाई कर दी. इससे आहत होकर दिव्यांग ने यह कदम उठाया. दिव्यांग ग्राम शीतलापुर का रहने वाला है.

मृतक के भाई अमरनाथ ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी से हुए मामूली विवाद में पुलिस उसे थाने लेकर आई थी, जहां दारोगा ने उसकी जूते से पिटाई कर दी. इससे आहत होकर उन्‍होंने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली. 90 फ़ीसदी झुलस चुके जगरनाथ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. हालांकि, उन्‍हें बचाया नहीं जा सका.

इस बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह का कहना है कि दिव्यांग को थाने बुलाकर केवल समझाया गया था. उन्होंने कहा कि मारपीट का आरोप निराधार है. वहीं, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. अगर पिटाई की बात सही निकली तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

दिव्यांग के भाई अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि जगरनाथ (24) का पड़ोस की एक महिला से सोमवार सुबह झगड़ा हो गया था. महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी. पुलिस ने दोपहर बाद जगरनाथ को थाने बुलाकर पीटा. आरोप है कि एक दारोगा ने जूते से उसकी पिटाई की. इस घटना से दिव्यांग काफी आहत था. शाम करीब सात बजे घर पहुंचने पर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भीषण मुठभेड़: अल-शबाब के 8 आतंकवादी ढेर

Next Post

दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Next Post
दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

दिल्ली में 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d